नारी हो तो ऐसी अहिल्याबाई जैसी


सुश्री इंदु सिंह 'इंदुश्री'

इतिहास में कम नहीं

महान नारियां 

विवेक और बुद्धि से बनी

विदुषी नारियां

अबलाओं की बात करते जो

देखी नहीं होगी उन्होंने

सबला नारियां

अपनी पर आ जाए जब

झुका लेती पर्वत

मोड़ देती दरियाओं का रुख

यम से भी टकरा जाती

कमजोर नहीं होती नारियां

देखनी हो अगर,

हिम्मत, शौर्य, सामर्थ्य भरी

इक जीवंत प्रतिमा

*#अहिल्याबाई_होल्कर* को पढ़ो

समझो और गुनो

अपनी हिम्मत से जिसने

राज का कार्यभार इस तरह से

एकाकी चलाया कि,

राजा के अभाव को कभी

महसूस न होने दिया

प्रजा के हर दुख-दर्द को उसने

समझ लिया अपना 

जैसे अपने घाव को कोई

प्यार से सहलाता हो 

यूँ उनकी तकलीफों को अपना माना

सर पर बनकर छत्रछाया

हाथ सदा सबके सर पर रखा

शिव की भक्त रही

मर्यादाओं का पालन किया

हर तरह से सामर्थ्य होकर भी न कभी

नैतिकता का दामन छोड़ा

धर्म और कर्म को कुशलता से साधकर 

जीवन के दोनों पलड़ों पर 

नूतन इतिहास रचा

#काशी_विश्वनाथ को एक बार फिर

अपनी इच्छाशक्ति से गढ़ा

जो नहीं जानते संयम, त्याग की महिमा

मिट जाती उनकी गरिमा

जीवन महज़ भोग नहीं होता

धन-दौलत ऐश्वर्य का भरपूर होना

उच्छऋंखलता नहीं

दायित्वों का बोध होता है ।

-----------◆◆◆


*© ® *

नरसिंहपुर (म.प्र.)

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image