कुछ बात कुछ जज़्बात* मंच का 'स्वतंत्रता दिवस' एवं 'रक्षाबंधन' पर विराट भव्य कवि सम्मेलन संपन्न


दि ग्राम टुडे ब्यूरो

      प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था 'कुछ बात कुछ जज़्बात' मंच का स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आनलाइन विराट भव्य कवि सम्मेलन गूगल मीट के माध्यम से दिनांक 21 अगस्त शनिवार 2021 सायंकाल 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित किया गया।

          स्वतंत्रता दिवस (अमृत महोत्सव) और रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में आयोजित कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि वरि.गीतकार आ. वीरेंद्र त्रिपाठी जी रहे।कवि सम्मेलन की अध्यक्षता व्यंग्य के सशक्त हस्ताक्षर आ. श्याम मोहन गुप्त 'आकाश' दिल्ली और विशिष्ट अतिथि के रुप में युवा साहित्यकार, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक और ज्यूरी सदस्य आ. पारसमणि जी अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

    अतिथियों का स्वागत और संस्थापकीय संबोधन मंच के संरक्षक/वरि. कवि आ. भाष्कर सिंह माणिक जी(कोंच, जालौन) ने किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ आ. युवा कवयित्री सुश्री रिद्धि निराला जी द्वारा माँ सरस्वती की आराधना, वंदना के साथ हुआ। 

    वरि.ओज कवि आ. चंद्र प्रकाश गुप्त 'चंद्र' (अहमदाबाद, गुजरात) के उत्कृष्ट और शानदार संचालन में देश के विभिन्न अंचलों से उपस्थिति कवि/कवयित्रयों 

आ.राजकुमार छापड़िया*, मुंबई, संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी, सागर, सुरेश कुमार जांगिड़ नवलगढ़, राम रतन यादव "रतन" खटीमा ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड, डॉ. रश्मि शुक्ला प्रयागराज उत्तर प्रदेश, शिव कुमार गुप्त, निवाड़ी, मध्य प्रदेश, रविकांत शर्मा, आगरा, स्वाति जैसलमेरिया रेवा, श्रीकृष्ण भारद्वाज शास्त्री सहपऊ (मथुरा), ममता प्रीति श्रीवास्तव (शिक्षिका) गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, सिध्देश्वरी सराफ 'शीलू' जबलपुर, रंजना बिनानी काव्या असम ,महेजबीन महमूद राजानी, सच्चिदानंद तिवारी,शलभ लखनऊ

, बृजबाला श्रीवास्तव "सुमन" आजमगढ़,रामनिवास तिवारी आशु कवि, मध्य प्रदेश, कुमार निर्दोष दिल्ली,गीता पांडे अपराजिता, साधना मिश्रा विंध्य, चंदा देवी स्वर्णकार , चंद्रकला भागीरथी, रीता यादव अंबेडकर नगर, डॉ मीना कुमारी परिहार, बिहार, राजेश तिवारी मक्खन झांसी उ. प्र.,डॉ अर्चना प्रकाश जी लखनऊ सहित अनेक लोगों ने मनमोहक काव्यपाठ से शमां बाँध कर मंच को काव्यमय कर दिया।

      मंच के रा.उपाध्यक्ष वरि. साहित्यकार आ.राजकुमार छापड़िया जी ने सभी अतिथियों, कवियों, कवयित्रियों का समापन आभार प्रकट किया।

       मंच के महासचिव सागर(म.प्र.) के वरिष्ठ कवि आ.संतोष श्रीवास्तव 'विद्यार्थी' जी ने कल्याण मंत्र के द्वारा सर्वकल्याण की कामना की।

     मंच के संस्थापक, यथार्थ आदर्श साधक /कार्यक्रम संयोजक आ. संजय निराला जी (गोरखपुर) की पूरे कार्यक्रम में उपस्थिति से आयोजन की महत्ता /गँभीरता को बल मिला।

   मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी /वरि. कवि सुधीर श्रीवास्तव (गोण्डा, उ.प्र.)ने कवि सम्मेलन के आयोजन और सफलतापूर्वक संपन्न होने पर संतोष प्रकट करते हुए मंच के सभी पदाधिकारियों, अतिथियों और कवि/कवयित्रियों का धन्यवाद प्रकट किया।

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image