साहित्यकार यमुना तिवारी व्यथित की रचनाएं



 स॔कट समय कांग्रेस की चाल


उधेड़ रही पी एम की खाल,

अपने तो कुछ करती नहीं 

मिथ्या बजा रही है गाल।


युद्ध समय अनर्गल बात

करते हर कदम पर घात,

मोदी विरोध में देश विरोध 

कर रहे सदा वे दिनरात। 

 

संकट समय सकरात्मक सोच

देश का हो समवेत स्वर,

मत का भेद या मन का भेद

इसे मिटायें नहीं ये अवसर। 


राहुल गांधी का दिमाग 

लगाना चाहते देश में आग,

नहीं कोरोना से लेना देना

छेड़ते सदा विषैला राग।


मोदी का पोस्टर बनवाकर

करना चाहते उनको बदनाम,

इससे भला किसका होगा

अति घृणित यह उनका काम।


समय सम्मिलित जंग लड़ने का 

माँग सर्वेदल एकता का,

महामारी से लड़ना मुख्य लक्ष्य 

विपक्षी संग केन्द्रीय सत्ता का। 


 टी एम सी के कई मंत्री गिरफ्तार 


कार्यकर्ताओं ने किया पथराव,

नारदा केश में सी बी आई का शिकंजा

पार्टी का प्रदर्शन और उग्र टकराव।


खुली पुराने केश की फाइल 

सी बी आई के पास पर्याप्त प्माण,

ममता के लिए बहुत बड़ा झटका

फँस गई जाँच व्यूह में जान।


कानून कर रही अपना काम

नहीं इसमें सियासी दाव,

पाप न छोड़े कभी बाप को

डोल रही टी एम सी की नाव।


फँसेंगे कई रसूखदार नेता 

दीदी बन रही उनकी ढाल,

चुनाव में की जमकर हिंसा 

अब भी वही उनकी चाल।


करने दें सी बी आई को

शांति से हर पहलु की जाँच, 

हिंसा से होगी बदनामी

आयेगी प्रशासन पर आँच। 


देश में कोरोना काल


बंगाल में अलग बवाल,

टी एम सी की दादागीरी

अपराधियों की बनती ढाल।


कानून को लेना अपने हाथ

ममता का अड़ियल धरना,

तोड़ फोड़ का मौन समर्थन 

सी बी आई को लांछित करना।


क्या ममता संविधान से ऊपर

संवैधानिक संस्थाओं का अपमान ,

केंद्र सरकार का तिरस्कार 

गुंडों को प्रश्रय और अभयदान।


दीदी कहती यह साजिश है

भाजपा पचा नहीं सकती हार,

पर फिर भी क्या उचित है 

सी बी आई पर हिंसक प्रहार ?


सी बी आई के विरुद्ध वह

जा सकती हैं न्यायालय में, 

पर सत्ता पक्ष ने की गलती

सी बी आई कार्यालय में। 


सी एम ने दिया धरना

संविधान का उड़ाया माखौल,

कार्यकर्ताओं को उकसाया

बिगड़ा प्रदेश का त्वरित माहौल। 


 टूल किट पर सियासी महाभारत 


देशहित हुआ अति आहत,

कांग्रेस की सोच निम्न स्तर पर 

मोदी को बदनाम करने की चाहत।


कांग्रेस बना रही थी चक्रव्यूह 

देश अस्थिर करने की साजिश, 

संकट काल में अवसर की तलाश 

सरकार गिराने की असफल कोशिश। 


टूल किट एक देशद्रोही काम 

शामिश इसमें दिग्गज कांग्रेसी,

राहुल सोनिया की भी संलिप्ता 

हवा दे रहे कुछ शत्रु प्रवासी। 


आखिर कितना करेगी पार्टी 

देश हित का अक्षम्य नुकसान ,

हो रहा षड़यंत्र का पर्दाफाश 

सारा देश इसे देखकर हैरान। 


बुजुर्ग नेताओं ने की कोशिश 

कांग्रेस संस्कृति में हो सुधार 

'हम नहीं सुधरेंगें 'की सोच के साथ 

अपना अस्तित्व मिटाने को तैयार, 


इसराइल ने हवाई हमला 


और किया बहुत तेज,

हमास का सूपड़ा हो रहा साफ

वह हो रहा पल पल निस्तेज।


युद्ध भड़काया हमास ने

दागकर पहले राकेट,

इसराइलियों को मारने का

रचा बिकट गंदी टारगेट।


संप्रभुता संपन्न बलवान देश 

सह न सका दुश्मन का वार,

त्वरित लिया संज्ञान ऐक्शन 

हमास पर जोरदार पलटवार।


गगनचुंबी इमारतें हुई ध्वस्त 

जन और धन का भारी नुकसान ,

हमास संग फिलीस्तीनियों का भी

हवाई हमले में चली गई जान।


हमास एक आतंकी संगठन 

इंसानियत का घोर दुश्मन, 

फिर भी उसके समर्थक हैं 

पाकिस्तान जैसे कई वतन।


इसराइल हमारा मित्र देश 

अरब देशों से है गहन घनिष्टता, 

शीघ्र वहाँ पर कायम हो शांति 

सारा विश्व अब यही चाहता।


हमास जैसे आतंकियों पर

सब देश मिल कसे नकेल,

उनका कनेक्शन पाक तक है

बंद हो सपदि यह खूनी खेल।


जहाँ बीमार वहीं उपचार 


पी एम मोदी का अहम विचार,

अस्पताल पर होगा बोझ कम

अब ऐसी सुविधा की दरकार। 


समयानुसार रणनीति में बदलाव 

महामारी भी हो रहा रूपांतरित ,

बलैक फँगस का हुआ आक्रमण 

इस पर भी होगी हमारी जीत।


फंगस का कहर भी भयावह 


सतर्क है जागरूक सरकार, 

भेषज का हो रहा इंतजाम 

मेडिकल टीम हो रही तैयार। 


जो करते कुछ भी नहीं 

मचाते रहते केवल शोर, 

सहयोग नहीं बनते बाधक

नकरात्मक बहस पर जोर।


ब्लैक फँगस या तीसरी लहर 

चुनौती बहुत बड़ी है,

मिलकर हम सब करें सामना 

देश पर संकट की घड़ी है।

___ यमुना तिवारी व्यथित 

           

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image