साहित्यकार यमुना तिवारी व्यथित की रचनाएं



साँसों के सौदागर  

साँसों के सौदागर बेधड़क 

कर रहे जीवन से खिलवाड़, 

आक्सीजन वैक्सीन दवाई की

संलग्न कालाबाजारी में राड़। 


कालाबाजारी की एक सजा

फाँसी हो उनकी तत्काल, 

फैला हुआ है सारे देश में 

इन पापी गिद्धों की जाल।


स्थिति हो रही अति भयावह

कैसे करें नियंत्रण इसको,

लगी हुई सरकार कमर कस

कोशिश करनी होगी सबको।


उच्चतम न्यायालय का आदेश 

टास्क फोर्स का हुआ निर्माण, 

आक्सीजन सप्लाई हो निर्बाध 

मरीजों को त्वरित मिले त्राण।


अति कड़ा रूख न्यायालय का 

सजग सचेत हुई सरकार,

देखें अब कब तक होता है

राजधानी में व्यवस्था सुधार ?

दूसरी लहर का कहर

दूसरी लहर का कहर जारी

तीसरी लहर का सता रहा डर,

सबको वैक्सीन यही समाधान 

इसी से रूकेगा कोरोना जहर।


दिग्गज डाक्टरों से संवाद 

पार्टी समारोह भीड़ से रहें दूर,

मास्क सोशल डिस्टेसिंग जरूरी 

संक्रमण चेन तोड़ने का मंत्र गुर।


आक्सीजन की आमद बढ़ी 

पर नहीं हुई अब तक भरपूर, 

हो रहा प्रयत्न जोर शोर से

अभी भी दिल्ली बहुत दूर।


कई राज्यों से आ रहे शुभ संकेत 

संक्रमण हो रहा है धीरे-धीरे कम,

नियममों का पालन हो सख्ती से

तभी यह जंग जीत पायेंगे हम।


पूर्ण लाॅकडाउन क्या समाधान 


पूर्ण लाॅकडाउन क्या समाधान 

इस पर भी उठ रही आवाज, 

अर्थव्यवस्था का भी हो विचार

कहीं ठप्प न हो विकास काज ?

हम होंगे कामयाब

मन में है विश्वास ,

गर सब मिलकर करें सामना

महामारी का होगा अवश्य नाश।


राजनीति से ऊपर उठकर 

देश हित में आगे आएँ,

नकरात्मक सोच से किनारा 

राहत कार्य में हाथ बटायें ।


देश विदेश सभी जगह से

हो रही मदद की भरमार,

सामाजिक कार्यकर्ता भी लगे हुए 

स्थितियों में हो रहा सुधार। 


प्रशासन मुस्तैद सजग सरकार 

न्यायालय की सख्त फटकार,

मरीजों को त्वरित मदद मिले

परिवहन में हो व्यापक सुधार। 


कई राज्यों ने लाॅकडाउन में 

किया मजबूरन लघु विस्तार, 

सबका लक्ष्य केवल एक ही

सपदि संकट का हो निस्तार।


टीके की रफ्तार बढ़े 

आक्सीजन किल्लत हुई कम

वैक्सीन की कमी नहीं हुई दूर,

वैक्सीन ही एकमात्र बचाव

इसका उत्पादन हो भरपूर। 

वायरस पर वैक्सीन युद्ध 

मत करें व्यर्थ वाक् युद्ध, 

कंपनियां लगी हुई दिन रात

दूर होगा यह भी अवरुद्ध। 

धैर्य रखें कुछ दिन की बात

टीका होगा उपलब्ध पर्याप्त, 

आ रही है दूसरे देशों से भी

इस संकट को भी देंगे मात।

संकट नहीं महासंकट है यह

सारा देश इससे लड़ रहा,

आलोचना करना सहज बहुत 

असर इसका उल्टा पड़ रहा।

मिलकर जंग लड़ेंगे हम

विजयी होंगे हममें दम,

परिणाम कई राज्यों में

महामारी हो रही है कम।


आक्सीजन की किल्लत दूर,

बेडों की समुचित व्यवस्था 

दवाई भी सर्वत्र भरपूर।

लाॅकडाउन से कई और समस्या 

मामला होगा अत्यंत गंभीर, 

तिहाड़ी मजदूर हैं संकट में 

लघु उद्योगों की बढ़ेगी पीर।

अर्थव्यवस्था बेपटरी पर

कामवाले हो रहे बेकार,

पूर्ण लाॅकडाउन से मचेगा

पूरे देश में हाहाकार। 

पार्ट टाइम का लाॅकडाउन हो

सख्ती से उसका पालन हो,

जनता स्वयं आगे आकर 

नियमों का स्वत: चालन हो।

इसपर मंथन भरपूर चिंतन 

पूर्ण लाॅकडाउन लगे या न लगे,

दशा दिशा का रखकर बोध

न नैरस्य भाव जन में जगे।

_

आक्सीजन किल्लत हुई कम

वैक्सीन की कमी नहीं हुई दूर,

वैक्सीन ही एकमात्र बचाव

इसका उत्पादन हो भरपूर। 


वायरस पर वैक्सीन युद्ध 

मत करें व्यर्थ वाक् युद्ध, 

कंपनियां लगी हुई दिन रात

दूर होगा यह भी अवरुद्ध। 


धैर्य रखें कुछ दिन की बात

टीका होगा उपलब्ध पर्याप्त, 

आ रही है दूसरे देशों से भी

इस संकट को भी देंगे मात।


संकट नहीं महासंकट है यह

सारा देश इससे लड़ रहा,

आलोचना करना सहज बहुत 

असर इसका उल्टा पड़ रहा।


मिलकर जंग लड़ेंगे हम

विजयी होंगे हममें दम,

परिणाम कई राज्यों में

महामारी हो रही है कम।

__ यमुना तिवारी व्यथित 

          

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image