मोहब्बत का असर हो जाये

 

कवि राजेश पुरोहित

सभी के दिल में मोहब्बत का असर हो जाये।

फुटपाथ पर सोने वालों के भी घर हो जाये।।

नव वर्ष पर करें ये दुआ देश में अमन हो जाये।

आतंक का हो खात्मा मेरा देश चमन हो जाये।।


महाशक्ति भारत बने, दुनियाँ में धाक हो जाये।

करें जो नापाक हरकते वो सारे ख़ाक हो जाये।।


करे अगर दोस्ती पडोसी से मिसाल हो जाये।

राम और रहमान मिलें गले ,सभी एक हो जाये।।


नव वर्ष में सभी चरित्र से मालामाल हो जाये।

करे कड़ी मेहनत तो जीवन ख़ुशहाल हो जाये।।


कवि सारे राष्ट्रीय चेतना के सरदार हो जाये।

राष्ट्र निर्माण की आंधी असरदार हो जाये।।


नाज़ करे दुनियाँ  ऐसा हिन्दुस्थान हो जाये।

कह "पुरोहित ''भारत फिर विश्वगुरु हो जाये।।


           ~ कवि राजेश पुरोहित।

                98, पुरोहित कुटी,

               श्रीराम कॉलोनी

                भवानीमंडी 326502

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image