कोरोना वायरस से सावधान








विपिन कुमार यादव

बच्चे, बूढ़े और जवान, हो जाओ सावधान।

कोरोना वायरस मानव के लिए है खतरनाक।।


दुनिया में कोरोना महामारी के रूप में आया है।

इनसे किसी देश का मानव बच नहीं पाया है।।


कोरोना महामारी  छुआछूत की बिमारी है। 

इसलिए जन समूह में जाना नादानी है।। 


सिरदर्द, खाँसी, बुखार और थकान लेकर आता है। 

कुछ दिनों में सांँस से आॅक्सीजन लेवल घटा देता है।। 


अब कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकना  है। 

खाँसते, छींकते वक्त टीशू का इस्तेमाल करना है।।


चेहरे और आँखों पर हाथ से टच नहीं करना है। 

ऐसे अनुचित आदत का परित्याग कर देना है।। 


बार-बार हाथ साबुन और पानी से धोते रहना है। 

मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग बढाना है।।


नियमित योग अभ्यास पर ध्यान लगाना है। 

कोरोना वायरस से अपने आप को बचाना है।। 


गुनगुने पानी पीने की नियमित आदत लगाना है। 

प्रतिदिन एक बार हल्दी दूध का सेवन करना है।। 


अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना है। 

इसलिए पौष्टिक आहार का ही उपयोग करना है।। 


जन समूह से दूरी और सफाई पर ध्यान लगाना है। 

कोरोना वायरस के संक्रमण से देश को बचाना है।। 


बच्चे, बूढ़े और जवानों को सौगंध खाना है।

कोरोना वायरस से सावधान हो जाना है।।

         

                   विपिन कुमार यादव

                   एम. फिल्. शिक्षाशास्त्र 

                   मधेपुरा (बिहार)

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image