नारी शक्ति का हुआ सम्मान....भाजपा जिला अध्यक्ष

 



शिवबाला गौतम 

मोहनलालगंज लखनऊ मिशन नारी शक्ति एवम् जल दिवस पर औषधीय वृक्षा रोपड़ के साथ बेसिक शिक्षकों एवम् बालविकास पुष्टाहार द्वारा बच्चो को बेहतर शिक्षा की जानकारी दी संयुक्त कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके महिला आयोग की सदस्या ने किया । स्थानीय विकास खंड परिसर में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग एवम् बाल विकास पुष्टाहार के संयुक्त कार्यक्रम के दौरान पहुंची महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने जल दिवस के मौके पर विकास खंड परिसर की वाटिका में ओषधीय वृक्ष रोपण किया तथा  

प्रदेश सरकार के कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे होने पर

मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों का बखान किया कि नारी हो  या बालिका सभी को सचेत रहने की जरूरत है अगर किसी से शोषण हो रहा है तो महिला सुरक्षा के लिए पुलिस सहायता हेल्प नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। मुख्य अतिथि श्री कृष्ण  लोधी जिला अध्यक्ष भाजपा लखनऊ ने महिला सुरक्षा एवं जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित बालिका दो परिवारों की विकास की धुरी बनती है, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंजू प्रजापति सदस्या  महिला आयोग ने उपस्थित महिला जन समूह को महिला सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए सूचना तकनीक का सदुपयोग करते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की बात कही किसी भी छात्रा, महिला को किसी के द्वारा अश्लील मैसेज या बातें करने पर तुरंत 112 पर डायल कर अवगत कराएं पुलिस तुरंत कार्यवाही करेगी छात्राओं को फेस बुक से दूर रखे और अकेली फोटो न पोस्ट करे, इससे पूर्व भाजपा जिला महामंत्री रामलाल वर्मा ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए मातृशक्ति की वंदना करते हुए यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता को चरितार्थ करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह एवं बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्रों को नए तरीके से पढ़ाने की तकनीक बनाई जिससे बच्चे आसानी से पढ़ सके,  क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इसी क्रम में शांति महिला समूह माधुरी निवासी सरथुआ, सरिता व उमाकांत सहित दर्जनों महिलाएं को सम्मानित किया गया अन्य विभागों की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अंजूप्रजापति,उपजिलाधिकारी विकास कुमार सिंह ने  सम्मानित किया। इसमें  निरीक्षक शारदा चौधरी, कांस्टेबल बबीता सिंह बाल विकास की रेखा वर्मा व माला सम्मिलित  रही,  आर्यावर्त बैंक मैनेजर एल बी सिंह को ग्राहकों के लिए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किए गए  कार्यक्रम  में उपस्थित 100 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में 250 समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा समूह से संबंधित प्रदर्शनी में पहुंची अंजू प्रजापति ने शिक्षा एवम् बालविकास पुष्टाहार की जानकारी ली।मुख्य अतिथि श्री कृष्ण लोधी जिलाध्यक्ष भाजपा, उपजिलाधिकारी विकास कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद,राम लाल वर्मा जिला महामंत्री, सुधांशु सिंह मंडल अध्यक्ष, अंजनी शुक्ला महामंत्री,  अजीत कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी  विनायक सिंह प्रशिक्षु बी डी ओ, दीनानाथ मिश्र कोतवाली प्रभारी , समाज सेवी एवम् तकनीकी सहायक राज किशोर शुक्ला, ओम प्रकाश शुक्ल, गौरव त्रिपाठी एपीओ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
श्री लल्लन जी ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज भरतपुर अंबेडकरनगर का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत
Image
प्रेरक प्रसंग : मानवता का गुण
Image
साहित्यिक परिचय : श्याम कुँवर भारती
Image
परिणय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Image