प्रभा पाण्डेय एबीबीइपी की उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजक और पल्लवी कुकरेती उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

 



रुड़की ( हरिद्वार ) । रुड़की निवासी प्रभा पाण्डेय को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला मोर्चा का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है । वहीं पौड़ी गढ़वाल निवासी पल्लवी कुकरेती को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 


 अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की राष्ट्रीय महासचिव रेनू पाठक की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में यह जानकारी दी गई है ।


 पंडित प्रभा एवं पंडित पल्लवी को जारी नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि उनके नेतृत्व में समस्त ब्राह्मण समाज में एकता समानता बंधुत्व परस्पर सहयोग एवं सुरक्षा की भावना जागृत होगी ।


  दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image