हम सबकी भाषा, हमारी मातृ भाषा हिंदी
पहचान की भाषा हिंदी है
उत्थान की भाषा हिंदी है
सम्मान की भाषा हिंदी है
हम सबकी भाषा हिंदी है
गौरव की भाषा हिंदी है
प्रहरों की भाषा हिंदी है
लहरों की भाषा हिंदी है
हम सबकी भाषा हिंदी है।।
अभिव्यक्ति की भाषा हिंदी है
उत्पत्ति की भाषा हिंदी है
उन्नति की भाषा हिंदी है
हम सबकी भाषा हिंदी है
उल्लास की भाषा हिंदी है
अभिलाष की भाषा हिंदी है
कैलाश की भाषा हिंदी है
हम सबकी भाषा हिंदी है
सपनों की भाषा हिंदी है
अपनों की भाषा हिंदी है
रत्नों की भाषा हिंदी है
हम सबकी भाषा हिंदी है।।
सागर की भाषा हिंदी है
नागर की भाषा हिंदी है
महीधर की भाषा हिंदी है
हम सबकी की भाषा हिंदी है
प्रभाव की भाषा हिंदी है
अनुभाव की भाषा हिंदी है
सुभाव की भाषा हिंदी है
हम सबकी भाषा हिंदी है।
हिंदी हमारी मातृ भाषा है। इसके उत्थान में सदैव सहयोग करें।
💐💐💐💐हिंदी दिवस की कोटि कोटि शुभकामनाएं💐💐💐
💐💐💐💐सुनील त्रिपाठी "गौरव"💐💐💐💐💐