बिहार के सच्चे शिल्पीकार हैं नीतीश कुमार - डॉ अशोक कुमार सिंह

 



छात्रों के लिए शिक्षा में आकर्षक योजनाओं से जनता में विश्वास बढ़ा है - शंकर कुमार सिंह                                 


मीर शहनवाज


दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय संवाद कार्यक्रम के प्रसारण को पूरा सुनने का आयोजन कुंवर सिंह महाविद्यालय कॉन्फ्रेंस हॉल में शिक्षा प्रकोष्ठ एवं छात्र जनता दल यू द्वारा किया गया इसका नेतृत्व बिहार प्रदेश जनता दल शिक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह ने की। जनता दल यूनाइटेड शिक्षा प्रकोष्ठ एवं छात्र जनता दल यू के सभी कार्यकर्ताओं का कुंवर सिंह महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मोहम्मद रहमतुल्लाह ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन छात्र जनता दल यू के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर कुमार सिंह ने की। जनता दल यूनाइटेड द्वारा नवनिर्मित कर्पूरी सभागार से निश्चय संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करते हुए जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी द्वारा निर्मित वेबसाइट जेडीयू डॉट कॉम पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने वैश्विक बीमारी कोरोना से बचने के लिए राज्य सरकार द्वारा कारगर उपाय की विस्तार से चर्चा की। राज्य सरकार द्वारा किसानों के विकास के लिए, रोजगार में बढ़ोतरी के लिए, गरीबों की खुशहाली के लिए की गई आवश्यक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षा , स्वास्थ, कृषि के क्षेत्र में उपलब्धियों से अवगत करवाया बिहार प्रदेश जनता दल यू शिक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निश्चय संवाद कार्यक्रम पूरे बिहार वासियों के लिए ऊर्जा का काम करेगा। बिहार के शिल्पीकार, नए बिहार के निर्माता नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धि से देश नहीं पूरे विश्व में बिहारी लोग गौरवान्वित हो रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव 2020 में किए गए कार्यों की उपलब्धियों से ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। बिहार प्रदेश छात्र जनता दल यू के उपाध्यक्ष शंकर कुमार सिंह ने कहा विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं मध्य विद्यालय के छात्रों के लिए किए गए कार्यों से छात्र जदयू के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। छात्र और छात्राओं एवं बेरोजगारों के लिए सरकार की दी जा रही योजनाओं से छात्र और छात्रों में काफी भरोसा बढा़ है। अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जातियों , जनजातीयो के लिए किए गए कार्यों से काफी विकास हुआ है। निश्चय संवाद कार्यक्रम में शिक्षा प्रकोष्ठ के डॉ कामेश्वर पासवान, डॉ कन्हैया ठाकुर, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, जदयू के चर्चित छात्र नेता मोजम्मील रजा आजमी , सद्दाक हुसैन, पायल कुमारी के अलावा छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष कमलेश मंडल सहित सैकड़ों छात्र जदयू के कार्यकर्ता मौका पर उपस्थित थे। छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष कमलेश मंडल ने कहा मुख्यमंत्री के निश्चय संवाद में भागीदारी से पता चलता है कि लोगों में काफी उत्साह है। शिक्षा प्रकोष्ठ एवं छात्र जदयू के सभी कार्यकर्ताओं ने धैर्य पूर्वक 2 घंटा से ज्यादा अपना समय देकर संवाद में भागीदारी दर्ज कराते हुए अपनी आस्था व्यक्त की।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
आपका जन्म किस गण में हुआ है और आपके पास कौनसी शक्तियां मौजूद हैं
Image