भारतीय जनता पार्टी ने सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष प्रतिनिधि के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन करवा कर इतिहास रचा

 इस एतिहासिक निर्वाचन का पूरा श्रेय भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा को



 ब्यूरो चीफ-सिध्दार्थ श्रीवास्तव अंबेडकरनगर।* 


अम्बेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी ने अम्बेडकर नगर जनपद के सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष/प्रतिनिधि के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन करवा कर इतिहास रचने का काम किया है।जिसका पूरा श्रेय भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की कुशल रणनीति एवं भाजपा नेताओं की सतर्कता और एकजुटता को जाता है।


    भारतीय जनता पार्टी ने जनपद अंबेडकर नगर के निर्विरोध निर्वाचित बैंक प्रतिनिधियों यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रामबक्श सिंह,अशोक उपाध्याय का स्वागत कार्यक्रम जिला कार्यालय अटल भवन में सोमवार को जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के संचालन में सम्पन्न हुआ।


        शारीरिक दूरी का पालन करते हुए आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि जो हमारे नेता गण बैंक के प्रतिनिधि/अध्यक्ष के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं उनके निर्विरोध निर्वाचन होने में भाजपा कार्यकर्ताओं का मुझे मिले सहयोग और अनुशासन के कारण ही सम्भव हो पाया है।हम अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों का हार्दिक अभिनन्दन करते हैं।साथ ही चुनाव में कंधे से कंधा मिला कर साथ रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं जिनके कारण हमें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।स्वागत समारोह को पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,रमा शंकर सिंह,विधायक अनीता कमल,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,चंद्र प्रकाश वर्मा,राजेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, रमेशचंद्रगुप्त,सुमन पाण्डेय,डॉक्टर राणा रणधीर सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कनौजिया,डॉक्टर शिव पूजन वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,वरिष्ठ नेता लीलावती वर्मा,शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय प्रताप सिंह ने सम्बोधित किया।


      स्वागत समारोह में जिला मंत्री विकास तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,दिलीप पटेल(देव),दीपक तिवारी,इंद्रेश निषाद,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक पूनम राय, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अम्बिका जायसवाल,जिला कार्यालय प्रभारी अतुल वर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मीसम रजा,आर्थिक प्रकोष्ठ के कमलेश मौर्य,मण्डल अध्यक्ष,रवि सिंह चौहान,संजीव मिश्र,दिनेश चौधरी,सुबाष वर्मा,अनुराग जायसवाल,सुनील गुप्त,दिलीप तिवारी,सदा राम वर्मा,गौरव श्रीवास्तव,श्री भगवान पाण्डेय,ज्ञानेंद्र सिंह,अभिषेक निषाद आदि शामिल रहे।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image