आज का पंचांग और राशिफल


पं वेद प्रकाश तिवारी ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ


9919242815 निशुल्क परामर्श उपलब्ध


5 सितंबर 2020 शनिवार


दिन - शनिवार


विक्रम संवत् - 2077


शक संवत् - 1942


अयन - दक्षिणायन


ऋतु - शरद


मास - आश्विन (आसोज)


पक्ष - कृष्ण


तिथि - तृतीया सांय 04:38 तक तत्पश्चात चतुर्थी


नक्षत्र - रेवती 


योग - गंड दोपहर 02:41 तक तत्पश्चात वृद्धि


दिशाशूल - पूर्व, उत्तर पूर्व


सूर्योदय - 06:08 (जयपुर)


सूर्यास्त - 18:42 (जयपुर)


राहुकाल - 09:00 - 10:30               


  अभिजीत मुहूर्त - 11:58 - 12:48


राशिफल 5 सितंबर 2020 शनिवार


मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)


आज दिन के पहले भाग को छोड़ शेष भाग कुछ ना कुछ हानि अवश्य कराएगा। दिन के आरंभ में कही से धन लाभ की उम्मीद जागेगी लेकिन इसमे विलम्ब किया तो निराश हो सकते है। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय के सिलसिले से यात्रा करेंगे इससे भी कोई ज्यादा लाभ की आशा ना रखें उल्टे सेहत संबंधित अथवा कुछ अन्य कष्ट हो सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र पर नई जान पहचान होगी परन्तु इनसे लाभ नही उठा पाएंगे। परिवार में आज आकस्मिक चोट अथवा अन्य शारीरिक कष्ट लगा रहेगा। आज अल्प धन लाभ होगा वह भी खर्च रहने से चला जायेगा।


 


वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


आज के दिन आप नियमित आय के साथ ही अतिरिक्त आय भी कमा सकेंगे अथवा अतिरिक्त आय के द्वार खुलेंगे। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। व्यवसाय में आज जहां उम्मीद नही होगी वहां से भी लाभ होगा। आर्थिक समस्याओं में कमी आने से मन प्रसन्न रहेगा। काम धंधे में सहयोगियों के साथ ही परिजनों का भी महत्त्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। नए सौदे मिलने पर धन की आमद सुनिश्चित होगी। भागीदारी के कार्य में निवेश निकट भविष्य 


में लाभ देगा। परिवार के सदस्यों से आज अच्छी पटेगी भले ही मन मे स्वार्थ सिद्धि की भावना रहे।


 


मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)


आज के दिन आप सभी क्षेत्रों से ज्यादा ही उम्मीद लगाए रहेंगे परन्तु सफलता कुछ एक मे ही मिल सकेगी। सरकारी कार्य भी आज कुछ कमी रहने से अपूर्ण रह सकते है । नौकरी-व्यवसाय में कार्य विलम्ब से आरंभ करने के कारण पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी धन की कमी रहने से महत्त्वपूर्ण कार्य की योजना बनी बनाई रह जायेगी। संध्या के समय से स्थिति सुधरेगी लाभ की संभावना बनेगी परन्तु समय की कमी भी रहने से लाभ सीमित रहेगा। पारिवारिकजन का सहयोग मिलने पर भी मानसिक उद्वेग रहेगा।


 


कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)


आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज धार्मिक भावनाएं बढ़ने से मानसिक रूप से राहत अनुभव करेंगे मन मे अवश्य उथल पुथल लगी रहेगी फिर भी जाहिर नही होने देंगे। कार्य क्षेत्र पर मेहनत तो करेंगे परन्तु लाभ उचित मात्रा में नही हो सकेगा। कुछ महत्त्वपूर्ण विषयो को लेकर किसी प्रतिद्वन्दी से समझौता करना पड़ सकता है। धन लाभ मध्यान बाद थोड़े अंतराल पर होता रहेगा परन्तु खर्च की तुलना में पर्याप्त नही होगा। गृहस्थ में कुछ ना कुछ उलझनों के बाद भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी।


 


सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)


आज के दिन आप अधिकांश समय असमंजस की स्थिति में रहेंगे बचते बचते भी कलह अथवा कोई दुर्घटना होने की संभावना है। किसी ना किसी कारण से घर के सदस्यों से विवाद भी हो सकता है। घर के बुजुर्ग भी आपसे नाराज रहेंगे। आज कोई भी कार्य परिवार के सदस्यों की सलाह के बिना ना करें अन्यथा स्थिति गंभीर बनते देर नही लगेगी। काम-धंधा भी सुस्त रहने से आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा। अधिकांश कार्य बनते बनते अंतिम चरण में आकर लंबित रह जाएंगे। नौकरी पेशा जातक आज विशेष सावधानी बरतें मान हानि हो सकती है। धन लाभ न्यून रहेगा।


 


कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)


आज का दिन आपको विजय दिलाने वाला रहेगा। जिस भी कार्य का मन बनाएंगे उसमे बेझिझक होकर निर्णय ले सकेंगे। सफलता थोड़ी विलम्ब से परन्तु अवश्य मिलेगी। धन लाभ के लिए आज ज्यादा सरदर्दी नही लेनी पड़ेगी सहज हो जाएगा। नौकरी व्यवसाय में आपको नए कार्य सौंपे जायेगे। परिजनों की जिद पर खर्च करना पड़ेगा सुख शांति बनाने में सहायक भी रहेगा। आज आप लगभग सभी की आकांक्षाओं पर खरे ही उतरेंगे। अहम की भावना भी थोड़ी बहुत रहेगी परन्तु परोपकार स्वभाव के आगे विलुप्त हो जाएगी। परोपकार भी स्वार्थ से ही करेंगे।


 


तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)


आज का दिन धन और धन्य दोनो की वृद्धि करेगा। परिवार के साथ ही व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे धन की आमद रुक रुक कर होते रहने से खर्च आपको अखरेगा नही। फिर भी आज कुछ फिजूल खर्च भी होंगे जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर आज आप मेहनत का उचित फल पाएंगे नौकरी वाले जातक अधिकारियों के प्रिय रहेंगे व्यवसायी वर्ग भी अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। संध्या का समय घर से बाहर आनंद से बीतेगा। घर मे भी आज आपकी हास परिहास का वातावरण मिलेगा।


 


वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)


आज के दिन आपमे अहम की भावना रहेगी। आस पास के लोग आज आपकी आदतों से असहज महसूस करेंगे। अपनी श्रेष्ठता दिखाने का कोई मौका नही छोड़ेंगे अन्य लोगो के कार्य में टांग अड़ाने में प्रसन्नता मिलेगी परन्तु बदनामी भी होगी सहकर्मी आज आपसे असंतुष्ट ही रहेंगे। व्यवसाय में कार्य बनते बनते आपकी ही जिद के कारण अटक सकते है। लोग आज केवल स्वार्थ वश ही आपकी प्रशंशा अथवा सहयोग करेंगे। आपके अंदर भी स्वार्थ सिद्धि अथवा ले देकर कार्य बनाने की प्रवृति रहेगी। घर का वातावरण तालमेल की कमी से अस्त-व्यस्त बनेगा।


 


धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)


आज दिन का आरंभ किसी से कलह क्लेश से होगा इसका असर मध्यान तक दिमाग मे रहेगा मध्यान के बाद ही स्थिति सम्भलेगी लेकिन आज मतिभ्रम के कारण उचित निर्णय लेने की स्थिति में नही रहेंगे। आज आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य की झोली में जा सकता है प्रत्येक कार्यो में गंभीरता दिखाये वरना खर्च चलाना भी मुश्किल होगा। आध्यात्म एवं पूजा पाठ में रुचि होने पर भी मन एकाग्र नही रख सकेंगे। संध्या के समय से लाभ की स्थिति बनने लगेगी लेकिन हाथ मे आने में समय लग सकता है। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थ की भावना दिखेगी।


 


मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)


आज का दिन संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा। व्यवसाय में आय निश्चित नही रहेगी फिर भी आकस्मिक लाभ हो सकता है। पुराने कार्यो में पैसे रुकने से मन निराश होगा धन को लेकर किसी से बहस भी हो सकती है। वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें बड़बोलापन सम्मान से साथ धन हानि भी करा सकता है। आज किसी के कार्य से अपना समय व्यर्थ करेंगे। व्यवसायिक कार्यो में जल्दबाजी ना दिखाए अन्यथा जितना लाभ होना चाहिए उतना नही हो सकेगा। संध्या के समय धन सम्बन्धीत शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में कुछ बातों को छोड़ तालमेल बना रहेगा।


 


कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)


आपका आज का दिन साधारण रहेगा। आज आप चाहकर भी अपनी दिनचार्य को व्यवस्थित नही कर सकेंगे। प्रातः काल के समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है परन्तु इसके बाद का समय उदासीन रहेगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम का फल आशाजनक नही मिलने पर निराशा होगी। नौकरी पेशा जातक भी व्यर्थ की भागदौड़ में लगे रहेंगे। आर्थिक रूप से आज मध्यान के बाद ही थोड़ा बहुत लाभ हो सकेगा। घरेलू वातावरण आपकी अथवा किसी अन्य सदस्य की टालने की प्रवृति से बिगड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है।


 


मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)


आपका आज का दिन ठीक ठाक ही रहेगा। मन की इच्छा आज आसानी से पूरी कर सकेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपसे आशाएं रखेंगे आर्थिक रूप से स्थिति सुधरने से आज किसी को निराश नही करेंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपके निर्णय सही साबित होंगे आज अकस्मात लिया गया कोई निर्णय धन लाभ कराएगा। प्रतिस्पर्धी सडयंत्र अवश्य रचेंगे परन्तु आपको हानि पहुचाने में सफल नही हो सकेंगे। व्यापार में निवेश निसंकोच होकर करें। घर के सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक स्थिति मजबूत रहेगी। पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओ को समझेंगे।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
सफेद दूब-
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image
ठाकुर  की रखैल
Image