सदर प्रखंड और अंचल कार्यालय में जलजमाव का स्थायी निदान करें सरकार-वरुण कुमार झा
मीर शहनवाज
दरभंगा। सदर प्रखंड एवं अंचल मुख्यालय में बताया जा रहा है की सालों भर जलजमाव रहता है। जिस कारण जनहित से जुड़ा हुआ एक भी काम प्रखंड एवं अंचल में आम लोगों का नहीं के बराबर हो पाता है। इस प्रखंड मे लोगों का काम बताया जा रहा है कि R.T.P.S या विभिन्न विभागों का काम भी नहीं हो पाता है। जिस पर न तो स्थानीय प्रशासन और न तो जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान जाता हैं। आलम यह है कि इस कोरोना काल में कर्मचारी से लेकर आम आदमी तक घुटने भर गंदे पानी में हेलनें पर मजबूर हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदर प्रखंड संयोजक वरुण कुमार झा ने अपनी बातों को रखते हुए आगे बताया कि अगर समय रहते इस ओर प्रशासन ध्यान नहीं देते हैं तब भाकपा सदर अंचल मे आन्दोलन करने पर मजबूर होगी। झा ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से माँग किया है कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को ऊँचे स्थल प्रस्तावित सदर अस्पताल के बगल में स्थानांतरित किया जाए साथ ही वर्तमान कार्यालय स्थल स्थित जल जीवन हरियाली के तहत इसे भी विकसित किया जाए।