नारी  ही नारी की दुश्मन क्यों है?


 दोस्तों जैसा आप सभी लोग जानते हैं कि आज की नारी दुनिया में किसी भी क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं है। वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं वह जमीन से आसमान तक हर एक कामयाबी को प्राप्त कर चुकी हैं। वो नारियां बहुत ही खुशनसीब है जो अपने सपने को पूरा कर जिंदगी में आगे बढ़ती हैं.... 
पर उन नारियों का क्या जो आगे बढ़ना तो चाहती हैं खुले आसमान में उड़ना चाहती हैं पर उन पर बंदिशे लगा दी जाती हैं और उनसे यही कहा जाता है कि बाहर के काम-काज करना स्त्रियों का काम नहीं है यह तो सिर्फ पुरूषो काम है। क्या आपने कभी सोचा है कि घर की लड़कियो से ये सब बातें कौन करता है? उनके दिमाग में  बार-बार यह बातें कौन डालता है?
जी हां, उनसे यह सब बातें हैं उनके घर की औरतें ही करती हैं जो उन्हे मानसिक रुप से कमजोर बनाती हैं , पुरुष तो बाद में आते हैं। मैं आपसे यही कहना चाहती हूं कि आज की नारी कुछ भी कर सकती है वह किसी से कमजोर नहीं है उसे किसी के सहारे की जरूरत है उसे बस आपका साथ चाहिए आपके सपोर्ट की जरूरत है  
आपने कभी सोचा है कि जो अखबार न्यूज़ चैनल में खबरें आती रहती हैं कि नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली या फिर उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। इसके पीछे क्या राज है दोस्तों इसके पीछे भी पहले एक स्त्री का ही हाथ होता है तो बाद में पुरुष उसका इस घिनौने काम मे साथ देता हैं इसीलिए हर घर में कोई ना कोई स्त्री ही एक स्त्री  को प्रताड़ित करती रहती है   
मैं आपसे यही प्रार्थना करती हूँ कि आज की नारी किसी से भी कम नहीं है आप भी एक स्त्री हैं आप आगे बढ़े और अपनी बेटी ,बहन,बहू और दोस्त कोई भी हो उसके सपनों को एक उड़ान देने में अपना साथ दें।
अगर एक स्त्री दुसरे स्त्री का साथ देने लगे तो दुनिया में कोई भी मर्द नहीं है जो किसी स्त्री पर आत्याचार सके।


प्रियंका चौरसिया 



यू ट्यूब चैनल- https://www.youtube.com/channel/UCPmO0u4SssaeoR38utZAPUA
 फेसबूक - Priyanka Chaurasia 
इंस्टाग्राम- priyanka1992rani
ई- मेल- priyankasandeep.092@gmail.com 
फेसबूक पेज - दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह न्यूज़ पोर्टल हिन्दी 
BHA "BestHindiArticles" By Priyanka Chaurasia
Website-http://www.thegramtodaydailynews.com


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
सफेद दूब-
Image
परिणय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं अनिल कुमार दुबे "अंशु"
Image