कटरा के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी औराई में चचरी बहा जनजीवन अस्तव्यस्त

 


मुजफ्फरपुर । बागमती व लखनदेई के जलस्तर में मंगलवार को लगभग दो फीट की वृद्धि दर्ज की गई। लगातार वर्षा के कारण मार्गों पर पानी व कीचड़ भर जाने से कई मार्ग बाधित हो गए हैं। बकुची घाट स्थित पीपा पुल के दोनों तरफ पानी भर जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। पहुंच पथ में पानी भर जाने से पुल पर चढऩा मुश्किल हो गया है। बसघटृा चचरी पर बाढ़ का दबाव बढऩे लगा है जिससे खतरा उत्पन्न हो गया है। अबतक बाढ़ का पानी बकुची, पतांरी, अंदामा, माधोपुर आदि गांव में पहुंच गया है।
किसानों की सब्जी की खेती बर्बाद हो चुकी है। गली-मोहल्ले में निचले स्थल पर पानी आ जाने से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग अपने घरों में ही दुबके हैं। श्याम महतो, योगेंद्र महतो, रामसकल भगत आदि ने बताया कि खेतों में भिंडी, करैला, लौकी, परवल आदि के पौधे डूब गए हैं। पानी लग जाने से पौधे सूख जाएंगे। अंदामा के जयनारायण ठाकुर, अनिल कुमार, बिराजी राय आदि ने बताया कि पिछले ही साल बाढ़ में ग्रामीण सड़क टूट गई। मार्ग में पानी भर जाने से पूरा गांव बाढ़ से घिर गया है। सीओ सुबोध कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कई बांध पर काम नहीं हो सका। बकुची कॉलेज के पास तटबंध की मरम्मत की गई है जिससे बड़ी आबादी की सुरक्षा होगी। अभी मिट्टी का अभाव हो गया है। बाढ़ पीडि़तों को मदद मिलेगी।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image