दिनांक 27 जुलाई 2020 दिन सोमवार का पंचांग और राशिफल


पं वेद प्रकाश तिवारी ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
9919242815 निशुल्क परामर्श उपलब्ध


दिन सोमवार, 
सूर्योदय:  ०५:४१
सूर्यास्त:  ०७:१६
चन्द्रोदय:  १२:१७
चन्द्रास्त: २३:५८
अयन  उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
कलियुगाब्द :५१२२ 
शक सम्वत:  १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत:  २०७७ (प्रमादी)
मास श्रावण
पक्ष  शुक्ल
तिथि: सप्तमी (०७:०९ तक)
क्षय तिथि:  अष्टमी (२८:५७ तक)
नक्षत्र:  चित्रा (११:०४ तक)
योग:  साध्य (२०:५० तक)
प्रथम करण:  वणिज (०७:०९ तक)
द्वितीय करण:  विष्टि (१८:०२ तक)
क्षय करण:  बव (२८:५७ तक)
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
================
अभिजित मुहूर्त:  ११:५६ से १२:५०
अमृत काल:  २५:२४ से २६:५४
होमाहुति:  शुक्र
अग्निवास:  पाताल (०७:०९ से पृथ्वी)
भद्रावास:  पाताललोक (०७:०९ से १८:०२)
दिशा शूल:  पूर्व 
नक्षत्र शूल: कुछ नहीं 
चन्द्र वास:  पश्चिम 
दुर्मुहूर्त:  १२:५० से १३:४४
राहुकाल:  ०७:१८ से ०९:००
राहु काल वास:  उत्तर-पश्चिम 
यमगण्ड:  १०:४२ से १२:२३
*शुभ यात्रा दिशा*
============
दक्षिण-पश्चिम (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
*तिथि विशेष*
==========
तुलसीदास जन्मोत्सव, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल-पंजाब) दिवालग्न० ८ (शुक्रदान), रात्रि लग्न ११ (शनि दान) लग्न १ (चंद्र-मंगल दान), लग्न २ (चंद्र परिहार, चंद्र-शुक्र दान), नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त ०९:०० से ११:४० तक, पुरातन गृह प्रवेश मुहूर्त ०९:३० से १२:४० तक, दुकान-व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०७:१० तक, वाहनादि क्रय मुहूर्त ०९:३० से ११:४० तक, अमरनाथ यात्रा पूर्ण
राशिफल 27 जुलाई 2020 सोमवार


मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर आपको किसी आयोजन में आमंत्रित किया जा सकता है परन्तु सतर्क रहें खुशनुमा माहौल किसी से कहा सुनी होने पर प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। आज आप में वैचारिक निखार आएगा लोगो की मदद भी बिना विचार करेंगे। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे स्त्री वर्ग किसी कारण से केवल दिखावे के लिए नाराज होंगी। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है।


वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप जिम्मेदारियों के बोझ से राहत पाएंगे घर एवं बाहर का वातावरण सहयोगी रहने से निश्चिन्त होकर दैनिक कार्य पूर्ण कर सकेंगे। विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे लेकिन आप इन बातों से बेपरवाह होकर अपनी धुन में मस्त रहेंगे। शेयर सट्टे में आज किया निवेश निकट भविष्य में लाभ कराएगा। अन्य व्यवसाय में भी आज मेहनत का फल थोड़े देर से परन्तु भरपूर मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपका योगदान प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। महिलाये अपने कार्यो के प्रति निष्ठावान रहेंगी।परिवार के बुजुर्गो का सहयोग घरेलू कार्य के साथ व्यवसायिक कार्यो को सहज बनाएगा। 


मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे फिर भी सभी को एक साथ प्रसन्न नही रख पाएंगे। कार्य व्यवसाय में मध्यान के बाद ही संतोषजनक लाभ होगा।। आज मनोरंजन एवं आराम में अधिक समय बितायेंगे मौज शौक के साथ ही घरेलू सुख सुविधा जुटाने  पर भी खर्च होगा। धार्मिक स्थानों के पर्यटन का अवसर मिलेगा। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। महिलाये आज कामना पूर्ति ना होने पर कुंठित मन से कार्य करेंगी। बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे विवेकी व्यवहार अपनाएं।


कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यो से मध्यम लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आज घरेलू कलह से अशांत रहेगा अपनी गलती ना मानने से मतभेद के लंबे खिंचने के आसार है। आसपडोसियो से भी तकरार होने की संभावना है। संध्या के बाद थोड़ी बहुत शांति मिलेगी फिर भी आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा।


सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आकस्मिक फायदे कराने वाला रहेगा। आज आप किसी से अधिक व्यवहार करना पसंद नहीं करेंगे इससे कई समस्याओं से भी बचे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज आपके योगदान की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ जनो के साथ नविन संपर्क बनेंगे संध्या के समय व्यवसाय में तेजी आने से धन की आमद आशा से अधिक रहेगी। स्त्री-पुत्र से भी आज लाभदायक समाचार मिल सकते है। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज कम रहेगा। संध्या बाद का समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे लंबी यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। महिलाओ की मांगे तुरंत पूरी करें अन्यथा परेशानी होगी।


कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको मिश्रित फलदायी रहने वाला है। निर्धारित कार्य को पूर्ण करने के लिए किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी जिसमे विलम्ब होने पर कार्य भी देरी से ही पूर्ण कर पाएंगे। आज आप कुछ धन संबंधित कार्यो में जोखिम लेने से घबराएंगे इसलिए सीमित साधनों से ही आवश्यकता अनुसार धनागम रहेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु अंतिम क्षण में निरस्त हो सकते है। सहकर्मी भी आज मतलब निकालने के लिए ही मीठा व्यवहार करेंगे। गृहस्थ में भी कुछ ऐसा ही माहौल रहेगा। परिजन आवश्यकता पूर्ति समय पर ना होने से नाराज होंगे। संध्या बाद शुभ समाचार मिलेंगे।


तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। महत्त्वपूर्ण कार्यो की अनदेखी करेंगे अथवा किसी अन्य के भरोसे छोड़ देंगे जिससे होने वाले लाभ में कमी तो आएगी ही आपसी संबंधों में भी खटास बनेगी। आज परिस्थितियां कैसी भी रहें आपके धन लाभ को नही रोक पाएंगी आज किसी गलत निर्णय के भी अकस्मात सही निकलने से उत्साहित होंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से मतभेद रहने पर भी मजबूरी में तालमेल बैठा ही लेंगे। दाम्पत्य जीवन मे सुख वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से प्रेमवत संबंध रहेंगी। विपरीत लिंगीय के प्रति आकर्षण रहने से घर मे गलतफहमी जन्म लेगी।


वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भी आपको प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में हाथ आये अनुबंध के निरस्त होने के साथ ही मंदी का भी सामना करना पडेगा। आज आपके लिए अधिकांश निर्णय गलत सिद्ध होंगे। परिवार में भी किसी सदस्य की बीमारी के कारण परेशानी होगी भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। आज किसी पुरानी गलती अथवा विवाद के फिर से उभरने पर परिवार में अशांति होगी सार्वजनिक सम्मान में भी कमी आएगी। आज आप प्रयास करने पर भी धन की क्षति को रोक नही पाएंगे। महिलाओ को भी आज किसी गलती पर अपमानित होने की संभावना है।  


धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन अधिक व्यस्त रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में घरेलू अथवा व्यवसायिक कारणों से लघु यात्रा करनी पड़ेगी परन्तु इससे लाभ की जगह खर्च ही होगा। आज आपका सार्वजनिक व्यवहारिक क्षेत्र अवश्य विकसित होगा धन लाभ भले ना हो लेकिन मानसम्मान में अवश्य बढ़ोतरी होगी। आज भोजन भी असंयमित रहने पर पेट संबंधित समस्या रहेगी। रिश्तेदारी में जाने पर खर्च बढेगा। महिलाये किसी गुप्त चिंता के कारण अंदर से परेशान रहेंगी परन्तु दर्शायेगी नही। संध्या पश्चात थकान रहने पर प्रत्येक कार्यो में अरुचि दिखाएंगे लेकिन शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न भी होंगे।


मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी आपके लिए शुभफलदायी बना रहेगा। दिन के आरंभ में अवश्य कार्यो में विलंब होगा लेकिन मध्यान पश्चात प्रत्येक कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे। धन लाभ के लिए आज किसी की खुशामद भी करनी पड़ सकती है फिर भी परिणाम आशाजनक नही रहेंगे। संध्या के समय अवश्य आकस्मिक लाभ होने से पूरे दिन की कमी पूरी हो जाएगी। आज किसी को ना चाहते हुए भी उधार देना पड़ेगा जिसकी वापसी मुश्किल रहेगी। सरकारी कार्य की गति धीमी रहेगी। परिवार की महिलाये भी कुछ ना कुछ उधेड़-बुन में लगी रहेंगी मेहनत भी करेंगी।


कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। घरेलु कार्यो एवं व्यवसाय के बीच आज तालमेल बैठाना परेशानी भरा रहेगा सहकर्मियों से नाराजगी के चलते कार्य पूर्ण तो होंगे परन्तु कुछ ना कुछ त्रुटि बनी रहेगी। दैनिक कार्यो में विलंब होने से सारे दिन की बनी बनाई योजना चौपट हो सकती है। आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाए थोडे विलम्ब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। परिजनों के साथ नरमी बरतें। महिलाये आज ज्यादा भावुक रहेंगी मामूली बातो को दिल पर ले लेगी। धर्म कर्म में निष्ठा रहने पर भी कम समय देंगे तंत्र मंत्र में प्रयोग करेंगे।


मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन नहीं लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। महिलाये आज दयनीय स्थिति से गुजरेंगी अनावश्यक परेशान ना करें। आध्यत्म से जुड़ने पर मानसिक शांति मिल सकती है। संतानो के विषय मे भी आज कोई अशुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं प्रो आराधना प्रियदर्शिनी जी हजारीबाग झारखंड से
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं रुड़की उत्तराखंड से एकता शर्मा
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं वरिष्ठ कवियत्री नोरिन शर्मा जी दिल्ली से
Image