भाजपा विधायक अनीता कमल ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया


 ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ श्रीवास्तव अंबेडकरनगर की रिपोर्ट


जनपद अंबेडकरनगर विधानसभा आलापुर तहसील क्षेत्र के निकट थाना राजेसुलतानपुर के अंतर्गत आज दिनांक 20/7/ 2020 को आलापुर की भाजपा विधायक माननीय अनीता कमल जी के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया गया जिसमें अराजी देवारा माझा कम्हरिया सिद्धनाथ जैसे गांव का दौरा किया गया और बाढ़ से परेशान लोगों से वार्तालाप की गई और उनके समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया वहां के लोगों द्वारा बताया गया की अभी भी गांव में पानी बढ़ घट सकता है और वहां पर पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है और भी आदि समस्याओं के बारे में उन लोगों ने विधायक जी को अवगत कराया और उनके समस्याओं के निस्तारण हेतु विधायक जी ने आश्वासन भी दिया और तुरंत आलापुर एसडीएम से फोन करके बात की और उन बाढ़ से परेशान लोगों की मदद के लिए वार्तालाप की और उनको बतायी कि हम आप लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और हम से जो संभव मदद होगी वह हम करेंगे इस मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ,मंडल अध्यक्ष जहांगीरगंज महेंद्र प्रताप वर्मा, मीडिया प्रभारी अभिषेक तिवारी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हीरालाल तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह पिछड़ा मोर्चा रामा वर्मा, बूथ अध्यक्ष, सुभाष चंद्र दुबे ,सुग्रीव वर्मा ,बाली वर्मा ,कत बारू निषाद जय सिंह वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
सफेद दूब-
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image
ठाकुर  की रखैल
Image