पेट्रोल एवं डीजल की कीमत में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना मूल्य वृद्धि वापस ले सरकार

जमुई से प्रशान्त किशोर


अखिल भारतीय कांग्रेस एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जमुई जिला कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस की ओर से जमुई शहर स्थित कांग्रेस भवन में डीजल एवं पेट्रोल के दाम में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ सांकेतिक धरना कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किया। पेट्रोल डीजल के मूल्यों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा जबरन वसूली को रोकने हेतु भारत के माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम पत्र जमुई जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया गया। सांकेतिक धरना कार्यक्रम में जमुई जिले के दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए हाथों में तख्तियां एवं झंडा लेकर शामिल हुए।


इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि डीजल पेट्रोल का दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा नुकसान गरीब छात्र और किसान भाइयों को उठाना पड़ रहा है। पेट्रोल एवं डीजल के बढ़ते कीमत से देश में पहली बार महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। सरकार डीजल एवं पेट्रोल के बढ़े हुए दाम को जल्द से जल्द वापस ले अन्यथा कांग्रेस पार्टी की ओर से और भी उग्र आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image