गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत बिहार राज्य के खगड़िया जिला अवस्थित बेलदौर प्रखंड के ग्राम पंचायत तेलीहर से किया गया


ब्यूरो रिपोर्ट रवि कुमार


सीतामढ़ी/शनिवार को माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से "गरीब कल्याण रोजगार अभियान"की शुरुआत बिहार राज्य के खगड़िया जिला अवस्थित बेलदौर प्रखंड के ग्राम पंचायत तेलीहर से किया गया गया,जिसमे माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार ने भी भाग लिया। इस दौरान जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने समाहरणालय सभाकक्ष में  जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारियो के साथ उपस्थित थी। गौरतलब हो कि कोरोना संकट की वजह से अपने राज्य एवम गृह जिले में लौटे श्रमिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रो में रह रहे अन्य नागरिकों को स्थानीय स्तर पर अथार्त उनके गांवों के आस-पास ही रोजगार तथा जीविका का साधन उपलब्ध कराने और इसके क्रम में स्थाई सार्वजनिक उत्पादक और अन्य परिसंपत्तियों के निर्माण हेतू यह अभियान को चलाया गया है।यह अभियान देश के 116 जिलों में(सीतामढ़ी सहित),125 दिनों तक 25 कार्यो को केंद्र में रखते हुए,भारत सरकार के 12 विभिन्न मंत्रालयों के आपसी तालमेल के माध्यम से संचालित होना है।इस अभियान के लिए सरकार द्वारा 50,000 करोड़ रुपये की साधन राशि की व्यवस्था की गई है। इस अभियान से सीतामढ़ी जिले के श्रमिकों एवम अन्य नागरिकों को उनके गांवों के आस-पास ही रोजगार मिल सकेगा।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
सफेद दूब-
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image
ठाकुर  की रखैल
Image