चीन की दादागिरी

चीन पड़ोसी देश हमारा, हमको धमकाता है।
बार-बार सीमा पर आकर, हमसे टकराता है।।

वही क्रुद्ध करता है हमको, हमनें कभी न छेड़ा।
विस्फोटक हालात बनाकर, करता सदा बखेड़ा।।

सारी दुनिया थू थू करती, कोरोना के कारण।
जिसका कोई पता नहीं है,अभी सटीक निवारण।।

अपनी क्षमता का घमंड, दुनिया को दिखलाता है।
पाकिस्तान,नेपाल से अब, उसका गहरा नाता है।।

हम अपनी सीमा रक्षा, हर हाल सदैव करेंगे।
उसकी बन्दर घुड़की से, हम बिल्कुल नहीं डरेंगे।।

हम बेवजह नहीं छेड़ेंगे,अपनी है मर्यादा।
पर उसको नहीं बनने देंगे, किसी हाल में दादा।।

जय हिंद!जय भारत!
@अखिलेश्वर मिश्र 


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं अनिल कुमार दुबे "अंशु"
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं इंदौर मध्यप्रदेश से हेमलता शर्मा भोली बेन
Image
पितृपक्ष के पावन अवसर पर पौधारोपण करें- अध्यक्ष डाँ रश्मि शुकला
Image