भोजपुरी के प्रथम उन्यासकार रामनाथ पांडेय के जयंती समारोह पर कई कार्यक्रम

लद


पांडेयजी के नाम पर बनेगी वेबसाइट


गीत-गजल से याद किए गए रामनाथ पांडेय


छपरा।भोजपुरी के प्रथम उपन्यासकार रामनाथ पांडेय की जयंती 8 जून से लेकर  पुण्यतिथि 16 जून तक सोशल मीडिया के माध्यम से कई आयोजन हुए। देर रात तक फेसबुक तथा सारण भोजपुरिया समाज के वाट्सएप ग्रुप पर कविता-कहानी, गीत-गजल का दौर चलता रहा।


पांडेयजी के रतनपुरा स्थित निवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सारण भोजपुरिया समाज के संस्थापक बिमलेंदु भूषण पांडे, अध्यक्ष ज्वाला सिंह, महासचिव सत्य प्रकाश यादव, कला संस्कृति प्रभारी दिवाकर उपाध्याय, प्रशासनिक पदाधिकारी गणपति सिंह के अलावा शैलेश समदर्शी, धर्मेंद्र शर्मा, शशि शेखर पांडे, मुरली मनोहर पांडे, आलोक पांडे आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


इसके बाद पांडेजी के निवास स्थान से ही दिवाकर उपाध्याय शैलेश समदर्शी निर्गुण के साथ सारण भोजपुरिया समाज के पेज से लाइव हुए। सारण भोजपुरिया समाज के व्हाट्सएप ग्रुप से तीन दिन तक कविता पाठ हुआ। प्रथम दिन विनोद मिश्र कैमुरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।  गणपति सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। दूसरे दिन अमरेंद्र  सिंह आरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। धनबाद ज्ञापन दिवाकर उपाध्याय ने किया। तीसरे दिन सुभाष पांडे गोपालगंज की अध्यक्षता में हुए कवि सम्मेलन के बाद वाराणसी की डॉ. मधुबाला ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इन कार्यक्रमों में नई दिल्ली के राम प्रकाश तिवारी द्वारा मंच संचालन हुआ। प्रचार मंत्री रामेश्वर गोप के अलावे मनीबेन द्विवेदी, आशा सिंह सहित कई साहित्यकारों और भोजपुरी प्रेमियों ने हिस्सा लिया।


दो वेबसाइट इसी वर्ष शुरू होगी


सारण भोजपुरिया समाज के डॉ.जौहर सफियाबादी और बिमलेन्दू भूषण पांडेय ने बताया कि इसी वर्ष दो वेबसाइड शुरू की जाएगी। एक वेबसाइट का नाम रामनाथ पांडेय भोजपुरी के पहिलका उपन्यासकार तथा दूसरे का नाम सारण भोजपुरिया समाज होगा। इनके माध्यम से भोजपुरी के प्रचार-प्रसार के साथ ही भोजपुरी साहित्य तथा लोककला की हर विधा को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांडेयजी की जन्म तिथि 8 जून से 16 जून तक सारण भोजपुरिया पेज से प्रतिदिन गीत-गजल की प्रस्तुति के साथ ही विद्वान लोगों का व्याख्यान हुआ।


Popular posts
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं अनिल कुमार दुबे "अंशु"
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं लखीमपुर से कवि गोविंद कुमार गुप्ता
Image
पितृपक्ष के पावन अवसर पर पौधारोपण करें- अध्यक्ष डाँ रश्मि शुकला
Image