**दोहरी हत्याकांड से दहला परास पट्टी मझवार गांव*
**मनरेगा मजदूरी के भुगतान को लेकर हुए विवाद में चली गोली
दि ग्राम टुडे ब्यूरो
गोण्डा। उमरी बेगम गंज थाना क्षेत्र में गोली चलने से दो लोगो की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। जिन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उमरी बेगम थाना क्षेत्र के परास पट्टी मझवार गांव में देर शाम को गोली चली जिस में 55 वर्षीय लाठी सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह, विजय कुमार सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह, चन्द्र मोहन यादव पुत्र बल राम , देवेंद्र सिंह पुत्र राम बहादुर, रानू सिंह पुत्र उमेश सिंह, अतुल सिंह पुत्र कालिका , कन्हैया पुत्र जगदम्बा पाठक को गोली लग गई।
घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर शुऐब ने देखने के बाद लाठी सिंह और कन्हैया पाठक को मृत्यु घोषित कर दिया। पप्पू सिंह उर्फ परास ने बताया कि ग्राम के प्रधान और जिला पंचायत सदस्य के विरुद में मनरेगा पैसा को लेकर शिकायत की गई थी। उसी की जांच गांव में आई हुई थी। जांच की सूचना मिलने पर जांच अधिकारियों के सामने जांच सामने बयान देने गए थे। तभी ताबड़ तोड़ कई गोली चलाई गई जिस में सात लोगो को गोली लग गई। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल गोण्डा लाया गया। जहां जांच के बाद में डॉक्टरों ने लाठी सिंह परास एवं कन्हैया पाठक को मृत घोषित कर दिया।