कमलाकर त्रिपाठी : साहित्यिक परिचय

 



नाम - कमलाकरत्रिपाठी(सेवानिवृत्त विशेष सहायक, बैंक आफ़ बडौदा) 
पिता का नाम - स्व0रामकुमार त्रिपाठी.
पता-ग्राम - करमपुर,
पत्रालय - धम्मौर
जनपद - सुलतानपुर (उ०प्र 0)
जन्म तिथि - 05- 12 - 1949
शिक्षा - स्नातक (हिंदी)
कृतियां - (पद्य में) गीत दीपिका, ख़याल - ए- दिल , पद्य पुरंजन।
 
सुखद थी छाया


भीषण   गर्मी   थी    उस    दिन,
प्रकृति   की  थी  महिमा   माया।
बैठा   था   नीम    तरु    तले  मैं, 
कितनी शीतल सुखद थी छाया।।


शीतल पवन चल रही थी मंद मंद,
सहज स्पर्श  कर रही  थी तन को।
भावविभोर   कितना था मन मेरा,
दूर करी थी जब ताप तपन  को।।


गर्मी  ठंडी   है  देन  प्रकृति   की,
क्रमानुसार  सब   आती   जाती।
सबका अपना  है वर्चस्व  प्रभाव,
समय समय पर हैं  रंग दर्शाती।।


सोच  रहा था  मैं सहज  भाव में,
एकाएक मुझे  नींद  सताने लगी।
लेट गया   जब तत्काल प्रभाव से,
थी  नीरव  अनिल  सुलाने लगी।।
    कवि कमलाकर त्रिपाठी.


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं अनिल कुमार दुबे "अंशु"
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं इंदौर मध्यप्रदेश से हेमलता शर्मा भोली बेन
Image
पितृपक्ष के पावन अवसर पर पौधारोपण करें- अध्यक्ष डाँ रश्मि शुकला
Image