क्रांतिवीर काव्य मंच पर दि ग्राम टुडे के समूह सम्पादक शिवेश्वर दत्त पाण्डेय की अध्यक्षता में आनलाइन लाइव भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

अहमदाबाद। क्रांतिवीर काव्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्त "चंद्र" ओज कवि के संयोजन, मंच संरक्षक वरिष्ठ कवि भास्कर सिंह जी माणिक के मार्गदर्शन एवं संस्थापक अतर सिंह प्रेमी के निर्देशन में विराट भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के समूह सम्पादक शिवेश्वर दत्त पांडेय ने की, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रीमा महेंद्र ठाकुर रहीं। संचालन कल्पना भदौरिया ने किया । सरस्वती वंदना सिद्धेश्वरी सराफ (शीलू) जबलपुर ने की साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये कवियों ने स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व पर अपनी शानदार रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । उपस्थिति कवि अशोक गोयल पिलखुवा प्रो(डॉ)शरद नारायण खरे डॉ संध्या श्रीवास्तव राजकुमार छापड़िया मुंबई रामनिवास तिवारी आशु कवि जिला निवाड़ी मध्य प्रदेश मनीषी सिन्हा नम्रता श्रीवास्तव बांदा राम रतन यादव"रतन"खटीमा ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड सिध्देश्वरी सराफ 'शीलू' जबलपुर संजय जैन "बीना" मुंबई संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी"सागर शिव कुमार गुप्त, निवाड़ी मध्यप्रदेश रंजना बिनानी काव्या गोलाघाट असम गीता देवी "गीत" औरैया उत्तर प्रदेश दिनेश सिंह डी एस कुड़नी कानपुर कल्पना भदौरिया "स्वप्निल उत्तरप्रदेश स्वाति जैसलमेरिया सुरेश कुमार जांगिड़ नवलगढ़ कुमार निर्दोष दिल्ली अनू यादव पर्वत खेड़ा कानपुर कवि संत कुमार सारथि नवलगढ़ राजेश तिवारी मक्खन झांसी उ प्र सरला विजय सिंह सरल चेन्नई पूजा नबीरा काटोल नागपुर चंद्रकला भागीरथी आदि ने अपनी अनुपम अद्वितीय प्रस्तुतियों से कवि सम्मेलन को शिखर पर पहुंचा कर भव्यता प्रदान की।कार्यक्रम का समापन भास्कर सिंह जी माणिक कोंच एवं कल्याण मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा ( महिला प्रकोष्ठ) गीता पांडेय अपराजिता रायबरेली ने सभी का आभार एवं मंगल कामना करते हुए किया।

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image