सोहर गीत जन्माष्टमी

 


सरिता सिंह

जन्मे है कृष्ण कन्हैया,

 सारे गोकुल में बाजे बधाइयां।

नंद बाबा लुटावेंअन्न धन सोनवा।

यशोदा लुटाए कंगनवा।

जन्मे है कृष्ण कन्हैया, 

सारे गोकुल में बाजे बधाइयां।

पूरा गोकुल जश्न मनावे ,

मथुरा में भी बाजे शहनईयां।

खुशियां मनावे सब नर नारी।

झूला झुलावे यशोदा मैया।

ढोलक झाल मजीरा बाजे,

मृदंग ताल , वृंदावन नाचे।

सब नाचे ग्वाले और गईया

शुभ घड़ी आई सज गई गलियां, 

लीला देखावें बंसी बजैया

जन्मे है कृष्ण कन्हैया सारे गोकुल में बाजे बधाइयां।


सरिता सिंह 

गोरखपुर उत्तर प्रदेश

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image