वंदना

 


उमा सिंह

 वंदना करें हम 

 कर कमलों की

 मात की कृपा हो 

 वाणी मधुर हो 

 लेखनी हमारी 

 अद्भुत प्रबल हो 

 वंदना करें हम

 कर कमलों की 

 तेजवान हो हम 

 सूर्य किरण से 

 जग में उजियारा करें 

 जीवन प्रकाशमान हो

 वंदना करें हम  

 कर कमलों की 

 पाप से दूर रहे 

 पुण्य ही करें 

 सबको साथ लेकर 

 आगे हम बढ़े 

 वंदना करें हम 

 कर कमलों की 

 शीश को झुकाए 

 चरणों में खड़े हम 

 वर दो हमको ऐसा 

 हर कार्य सफल हो

 वंदना करें हम

 कर कमलों की


                       उमा सिंह

                        (झांसी)



Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image