अमर स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस


डॉ पंकजवासिनी

महान स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस! 

कर देश सेवा माँ- कोख को दिया गरिमामय तोष!! 


बोस! जन्म तेरा वर्धमान जिला :पश्चिम बंगाल! 

जापान के टोक्यो में हा! आंँखें मूंँद लीं लाल!! 


तुम देश की कई राष्ट्रीय भाषाओं के ज्ञाता! 

अमर क्रांतिकारी हो तुम मांँ भारती के त्राता!! 


सशस्त्र क्रांति से राष्ट्रभक्ति की जलाई जोत! 

प्रख्यात वकील महान शिक्षाविद पर गौरव होत!!


गवर्नर जनरल की हत्या- योजना बनाए बोस! 

असफल हो पहुंँचे जापान: ले पूर्ण क्रांति जोश!! 


अज्ञातवास में किया जापानी तोशिका से विवाह! 

ब्रेकरीसुता थी : छिपे बोस को खिलाया कई माह!! 


*आजाद हिंद फौज* के तुम श्रेष्ठ संगठनकर्ता! 

*इंडियन इंडिपेंडेंस लीग* के स्थापनाकर्ता!! 


देश तज जर्मनी पहुंँचे नेताजी को योग्य जान! 

सौंपी लीग, इंडियन नेशनल आर्मी की कमान!! 


और स्वयं को सीमित किया सिर्फ सलाहकार तक! 

निर्माता को न जान सके क्रांति के जानकार तक!! 


राष्ट्र स्वतंत्रता हेतु किया निज सर्वस्व न्योछावर! 

तव पराक्रम इतिहास में अंकित है स्वर्णाक्षर!! 


जापानी *ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन* से अलंकृत! 

हे अमर सपूत! भारत न करेगा कभी तुझे विस्मृत!! 


तुझ जैसे लाल बिहारी! लेते हैं जन्म यदा-कदा ! 

तव महनीय योगदान - प्रति राष्ट्र नत कृतज्ञ सदा!! 


डॉ पंकजवासिनी

असिस्टेंट प्रोफेसर 

भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image