ब्यूरो रिपोर्ट दि ग्राम टुडे
देहरादून । दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के न्यूज पोर्टल पर चल रहे कार्यक्रम के तहत देश विदेश के साहित्य मनीषियों को साहित्य श्री और साहित्य शक्ति सम्मान से नवाजा गया है।
दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के प्रबंध निदेशक एवं समूह सम्पादक शिवेश्वर दत्त पाण्डेय तथा प्रबंध निदेशक एवं प्रधान सम्पादक सुबाश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि यह अनवरत चलने वाला कार्यक्रम है । उन्होंने बताया कि एक वर्ष में सर्वाधिक साहित्य श्री और साहित्य शक्ति सम्मान प्राप्त करने वाले मनीषियों को दि ग्राम टुडे के वार्षिक समारोह में दि ग्राम टुडे सर्वश्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से विभूषित किया जाएगा।
सम्पादक द्वय ने साहित्यकारों विशेषकर नवोदित साहित्यकारों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने का आग्रह किया है । साथ ही इस माह के लिए सम्मान प्राप्त करने वाले मनीषियों को बधाई दी है।
अप्रैल माह के लिए साहित्य श्री सम्मान प्राप्त करने वालों में शामिल हैं निर्भय शुक्ला , सुखविंद्र सिंह मनसीरत, सोनू कुमार मिश्रा, चंद्रगुप्त नाथ तिवारी, अजय सिंह अजनवी, उदय किशोर साह, गिरिराज पांडे,शिवम पचाैरी, कमलेश झा, राजीव,ऋषि तिवारी “ज्योति”, डोगरा’विमल’,डा अनिल शर्मा अनिल , शास्त्री सुरेन्द्र दुबे अनुज जौनपुरी, सुधीर श्रीवास्तव,डा विनय कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र’कबीर’, विद्या शंकर विद्यार्थी,नवीन नव बीगोद, गोविन्द कुमार गुप्ता, नीरज कुमार सिंह, ऐनुल बरौलवी,महातम मिश्र गौतम गोरखपुरी,कमल राठौर, कमलाकर त्रिपाठी, गुरुचरण महतो अपवाद , सतेन्द्र शर्मा ,ज्ञानीचोर, डा राजेश पुरोहित, विजय प्रताप शाही, डा लवेश राठौर, रंजन साव,दीपक तिवारी, महेंद्र सिंह राज आदि।
जबकि साहित्य शक्ति सम्मान से किरण झा , विमल सागर, अनामिका सिंह, रीमा महेन्द्र ठाकुर, पिंकी सिंघल, डा संगीता पांडेय संगिनी, ममता शर्मा अंचल, सुभाषिनी जोशी’सुलभ’, सुषमा दीक्षित शुक्ला, प्रतिभा दुबे, वीणा गुप्त, नीलम द्विवेदी,मणि बेन द्विवेदी, भावना ठाकर’भावु’ ,डा सरला सिंह स्निग्धा, ललिता पाण्डेय,डा अनीता शाही सिंह,डा रजनी रंजन, डा मधुबाला सिन्हा, डा मंजु सैनी, पूनम शर्मा स्नेहिल, भारती यादव मेधा, प्रमिला श्री तिवारी, प्रेम बजाज, कामिनी मिश्रा, वीणा पाण्डेय भारती, मीना माईकेल सिंह, प्रियंका दुबे प्रबोधिनी, स्नेह लता पाण्डेय स्नेहिल,बिम्मी कुँवर,सवि शर्मा, सुधा मिश्रा द्विवेदी, निवेदिता रॉय, कुसुम तिवारी झल्ली, पंकज वासनी , माला अज्ञात , अनुपम चतुर्वेदी, शुभा शुक्ला निशा, रति चौबे, मनीषा कुमारी, निर्मला जोशी निर्मल ,डा पूनीता त्रिपाठी , सरिता त्रिपाठी, रचना उनियाल,डा सारिका ठाकुर जागृति, ख़ुशबू पाण्डेय, डा अर्चना दुबे’रीत’को सम्मानित किया गया है ।