एक महान राजा को करता देखो आज नमन

गोविन्द कुमार गुप्ता

 एक महान राजा को करता देखो आज नमन,

कहते थे राणाप्रताप है उनको मेरा नमन,,



चित्तौड़ थी जिनकी कर्मभूमि,

हल्दीघाटी थी रणभूमि,

घोड़ा एक उनका चेतक था,

जो करता उन्हें नमन,,

एक महान राजा को करता देखो आज नमन,

एक विशेष बात,,,,


राणा प्रताप के बारे में सब कहते है और सुनते है,

जंगल मे बीता जीवन था पर चित्र नही सब कहते है,

केवल जो कहा गया था उनकी कद और काठी से,

बस चित्रकार ने बना दिया सब उसको आज देखते है,,


आज उन्ही की यादों को करते है सदा नमन,,

एक महान राजा को करता देखो आज नमन,।।


उनकी यादों को संरक्षित कर रख्खा है देखो महलों में,

तलवार ढाल ओर अस्त्र शस्त्र सब रख्खा देखो महलों में,

चेतक की भी प्रतिमूर्ति आज चित्तौड़ में देखो रख्खी है,

उनकी यादोंपर गर्व सभी करते है देखो महलों में,,

चित्तौड़ की जनता राजा को करती है सदा नमन,,

एक महान राजा को करता देखो देश नमन,,,


गोविन्द कुमार गुप्ता ,

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image