रुकेंगे नहीं कदम....


साधना कृष्ण

                      पथ बाधाओं से हार जाना मनुष्य की फितरत नहीं होती। उसने तो अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय हर कठिन संघर्षों में दिया है।जिस मानव ने आदिम युग से आधुनिक युग तक का सफर तय किया है ,उसमें कुछ तो जज्बा होगा।उसी जज्बा के बदौलत वह कठिन से कठिन स्थितियों को पार करता है ।इस बात से इन्कार नहीं कि सुख और दुख में सामान्य जन तटस्थ नहीं रह पाता है ,जब ग़म के झकोरे आते है उसके अंतस की उम्मीदें तार तार हो जाती हैं।वह रोता है ,चीखता है दहाड़े मार मार कर अपने ग़म को कम कर लेता है।रुदन मानव के लिए वरदान है।इन आँसुओं की धार में वह अपने दुख चिंता को प्रवाहित कर देता है ।उसके बाद उसके मन में नयी ऊर्जा का संचार होता है।

              तब वह जीने की राह तलाशता है। इतिहास गवाह है कि अनेकानेक दुख तकलीफें मनुष्य के अस्तित्व को विनष्ट करना चाही ,लेकिन मानव तो जीजिविषा का दूसरा नाम है ...


उसे शैलेन्द्र राकेश की ये पंक्तियाँ.....


                तू जिंदा है तो जिंदगी की जीत में यकीं कर।

                 अगर कहीं है स्वर्ग है तो उतार ला जमीं पर।।


     न सिर्फ प्रेरणा देती हैं ,वरन जिंदगी को पहले सेऔर अधिक बेहतर बनाने की सीख भी देती हैं।आपदायें अचानक आती हैं इसलिए उसे संभलने में थोड़ा वक्त लगता है ,लेकिन वह संभल अवश्य जाता है।आज आवश्यकता है कि डराने वाले मैसेज ,तनाव ग्रस्त करने वाले विडियोज न तो शेयर किए जाएं और न देखे दिखाये जाये। सभी को सोचना चाहिए मौत एक बार ही आती है और वह किसी के हाथ में नहीं। शायद ये जो किंबदंतियाँ बनी है ...कि" विधि का विधान हो कर रहेगा "। मानव को टूटने से बचाने के लिए ही है।


       अध्यात्म और विज्ञान दोनों ही क्षेत्र के लोग लगे हैं जीवन को सामान्य बनाने की कोशिश में ।वह दिन दूर नहीं कि सब कुछ पहले जैसा होगा ...हम सभी जीवनपथ पर चलेंगे साथ साथ और गायेंगे एक स्वर में.....नहीं रुकेंगे कदम।

                                            साथ चलेंगे हम।।


फिर से जिंदगी मुस्कायेगी उसके लिए बस जरूरत है कि हम भरोसे का बीज बोये ,आशा के फूल खिलाये एक दूसरे के दिलों में ।रोते को हँसाये ,हो सके तो किसी की पीड़ा कम करने में हाथ बँटाये लेकिन सुरक्षा का ध्यान रखते हुए।अभी कुछ दिन किसी के घर न जायें और न किसी को बुलायें

सब अच्छा होगा ।आप खुश रह कर तो दिखाइए।


साधना कृष्ण

लालगंज,वैशाली ,बिहार

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
सफेद दूब-
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं लखीमपुर से कवि गोविंद कुमार गुप्ता
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं अनिल कुमार दुबे "अंशु"
Image