कोरोना घातक विषाणु को यूँ दूर भगाओ



डॉ. ममता बनर्जी "मंजरी"

जीवों से सम्पर्क बना के निज असर दिखाए।

श्वास-नली पर सीधे जाकर के धाक जमाए।।


बर्बाद फेफड़े को करके निज धर्म निभाए।

तड़पा कर मानव को यम के आलय पहुँचाए।।


चीन देश की देन इसे कहता है जग सारा।

इसने जग के लाखों-अरबों जन को है मारा।।


काल भयानक बनकर के आया है यह जानो।

हार न इतनी जल्दी मानेगा विषाणु मानो।।


सावधान मानव ! सजग तुम्हें खुद ही रहना है।

अगर तुम्हें हो कष्ट इसे हँसकर के सहना है।।


बिना मास्क के बंद करो बाहर कदम बढ़ाना।

शुरू करो बच्चों को योगासन पाठ पढ़ाना।।


हाथ मिलाना छोड़ नमस्ते करना सिखलाओ।

स्वास्थ्य केंद्र में टीके नियत समय पर लगवाओ।।


दो गज की दूरी लोगों से हर हाल बनाओ।

कोरोना घातक है सतत इसे दूर भगाओ।।


*-डॉ. ममता बनर्जी "मंजरी"*✍🏼

*गिरिडीह ( झारखण्ड )*

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
आपका जन्म किस गण में हुआ है और आपके पास कौनसी शक्तियां मौजूद हैं
Image