कोरोना से बचना है तो-घर में ही सब रहिये

डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव

कोरोना से बचना है तो,घर में ही सब रहिये।

देखिये रामायण सीरियल,सीताराम कहिये।

कुछ योगासन एवं व्यायाम,घर में ही करिये।

फूल पत्ती किचेन गार्डेन, में पानी देते रहिये।


खाँसी बुखार जुखाम व,छींक से भी बचिये।

दूर-2 रहिये घर में भी,साफ सफाई से रहिये।


कोरोना से बचना है तो,घर में ही सब रहिये।

देखिये रामायण सीरियल,सीताराम कहिये।


थोड़ा बहुत खाइये,एवं स्वस्थ्य निरोग रहिये।

घर के कामों में भी,पत्नी का सहयोग करिये।


बड़ा हो जरुरी तब ही,घर से बाहर निकलिए।

मास्क भी लगा हो व,सैनिटाइजर संग रखिये।


कोरोना से बचना है तो,घर में ही सब रहिये।

देखिये रामायण सीरियल,सीताराम कहिये।


बच्चों को दें संस्कार,व अच्छे गुणों से भरिये।

किस्सा व कहानियों से,बल व साहस भरिये।


ऐसी नई बीमारी आयी,जिससे बच के रहिये।

घर से बाहर ना निकलें,घर में सुरक्षित रहिये।


कोरोना से बचना है तो, घर में ही सब रहिये।

देखिये रामायण सीरियल, सीताराम कहिये।


मिलिये न किसी से भी,सामाजिक दूरी रखिये।

अपने हाथ साबुन पानी से,धोते भी सब रहिये।


डरिये ना इससे ज्यादा,ना ही घबरा के रहिये।

मुकाबला करना है तो,केवल घर में ही रहिये।


कोरोना से बचना है तो, घर में ही सब रहिये।

देखिये रामायण सीरियल, सीताराम कहिये।


अपनी कोई हॉबी हो तो,उस पर काम करिये।

बच्चों को भी थोड़ा-2,पढ़ते रहने को कहिये।


अच्छी पुस्तकें व पत्रिका,खुद भी पढ़ते रहिये।

बिताइये कठिन समय को,हौसले से ही रहिये।


कोरोना से बचना है तो,घर में ही सब रहिये।

देखिये रामायण सीरियल, सीताराम कहिये।


हारेगा कोविड वायरस,विश्वास मन में रखिए।

कोरोना वारियर्स को भी, सैल्यूट करते रहिए।


कोरोना को हराना है,ये आत्मविश्वास रखिये।

भारत को बचाना है,इस दृढ़ संकल्प से रहिये।


कोरोना से बचना है तो, घर में ही सब रहिये।

देखिये रामायण सीरियल, सीताराम कहिये।


जीतें गें जंग सुनिश्चित,मोदी योगी संग रहिये।

शासन-प्रशासन जो कहे,करते उसको रहिये।


लॉक डाउन फेल ना हो,बस ये ध्यान रखिये।

सोशल डिस्टैंसिंग भी, बनाये सब जन रहिये।


कोरोना से बचना है तो,घर में ही सब रहिये।

देखिये रामायण सीरियल,सीताराम कहिये।


दूसरी लहर तो इसकी,बड़ी जान लेवा हो गई।

जान भी बचाना कठिन,मुश्किल सेवा हो गई।


कोरोना मरीजों को इससे,दिक्कत हो गयी है।

बेड ऑक्सीजन दवाई,की किल्लत हो गई है। 


कोरोना से बचना है तो,घर में ही सब रहिये।

देखिये रामायण सीरियल,सीताराम कहिये।


डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव

वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.

(शिक्षक,कवि,लेखक,समीक्षक एवं समाजसेवी)

इंटरनेशनल चीफ एग्जीक्यूटिव कोऑर्डिनेटर

2021-22,एलायन्स क्लब्स इंटरनेशनल,प.बंगाल

संपर्क : 9415350596

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image