मोहनलालगंज पुलिस ने वाहन चालकों से 20 हजार जुर्माना वसूला

 


संवाददाता 

मोहनलालगंज लखनऊ पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर व उपायुक्त रवि कुमार के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान  वाहन चालको के कागजात  जांच किए और चालको के वाहनों का ई चालान कर बीस हजार रुपया जुर्माना वसूल किया । मोहनलालगंज पुलिस ने पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर एवं डीसीपी रवि कुमार के निर्देश पर मोहनलालगंज में वाहन चेकिंग अभियान चलाया वाहन चेकिंग अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक  दीनानाथ मिश्रा ने वाहन चालकों का ई चालान किया एवम् बिना मास्क घूमने वालो से बीस हजार रुपया जुर्माना वसूल किया, कागजात ,हेलमेट, मास्क आदि की जांच  किया एवं वाहन चालको से जुर्माना वसूलने के उपरांत पुनरावृति न करने की हिदायत दी । इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश चंद साहनी व कस्बा प्रभारी  उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Popular posts
सफेद दूब-
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image
जीवन के हर क्षेत्र में खेल महत्वपूर्णः संजय गुलाटी, भेल में अन्तर इकाई बास्केटबाल टूर्नामेंन्ट
Image
साहित्यिक परिचय : बिजेंद्र कुमार तिवारी
Image
मर्यादा पुरुषोत्तम राम  (दोहे)
Image