उत्तर प्रदेश से आशीष भारती सहित भारत के 14 राज्यों से 57 रचनाकारों को श्रीमती कमला सिन्हा पुरस्कार

राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्था, बिहार द्वारा श्रीमती कमला सिन्हा जी की पुण्यस्मृति में एक दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरित


सहारनपुर। भारत की साहित्यिक संस्था "राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान" द्वारा श्रीमती कमला सिन्हा जी के स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय साहित्यिक प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न हुआ ! इस कार्यक्रम को संस्था के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश कुमार द्वारा आयोजित किया गया जिन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की! "श्रीमती कमला सिन्हा" के प्रथम स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कमला जी के भतीजे रूपेश कुमार ने कहाँ की श्रीमती कमला सिन्हा एक धार्मिक, धर्मप्रयाण, एवं सामाजिक सरोकार से परिपूर्ण महिला थी ! इनके पति सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के अति महत्वपूर्ण पद आंतरिक लेखा निरीक्षक के पद से सेवा मुक्त हुए थे ! उनका पूरा जीवन आध्यात्मिकता में गुजरा था ! लेकिन ईश्वर के आगे किसी की नहीं चलती है ! काल की कपाल ने एक झोखे मे नश्वर शरीर से अमर आत्मा को हम सभी से दूर कर दिया ! 

इस विशाल प्रतियोगिता मे पूरे भारत के सभी प्रांतों के एक से बढ़कर एक साहित्यकारों ने भाग लिया! सभी की रचनाएँ काबिले तारीफ थी! जिसमे गरिमा विनित भाटिया, अमरावती, महाराष्ट्र , डॉक्टर महताब अहमद आजाद , उत्तर प्रदेश , संजय भास्कर , हरियाणा , नरेश चन्द्र उनियाल, उत्तराखंड , नेतलाल प्रसाद यादव, झारखंड , मिथिलेश कुमार सिंह, वाराणसी , वीना अडवाणी, महाराष्ट्र , सीमा रानी मिश्रा , हरियाणा , प्रियंका जायसवाल , सिलीगुड़ी , ऋतु गर्ग, सिलीगुड़ी, बंगाल , कंचन वाष्णेय , दिल्ली , ज्योति भाष्कर 'ज्योतिर्मय', सहरसा , बिहार , प्रीति चौधरी 'मनोरमा' , बुलंदनगर, उत्तर प्रदेश , डॉक्टर आशुतोष, हरियाणा , आशीष भारती, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश , भूपसिंह भारती, हरियाणा , सुधा बसोर , गाजियाबाद , रामेश्वर शांडिल्य , कल्पना भदौरिया 'स्वप्रिल' , उत्तर प्रदेश , भाष्कर सिंह 'मणिक', कोंच, रवि रश्मि 'अनुभूति', मुंबई, अनीता त्रिपाठी अनुपम, कानपुर, उत्तर प्रदेश , उमा वैष्णव , सुरत , गुजरात, रीना मिश्रा, देवरिया , उत्तर प्रदेश , डॉक्टर नीलू समीर, मध्य प्रदेश , निशा गुप्ता , सिलीगुड़ी , सोनी केडिया, सिलीगुड़ी , वंशिका गुप्ता, सिलीगुड़ी , राजकुमार छापड़िया, महाराष्ट्र , वी अरुणा, कलकता , सुरेन्द्र नाथ सिंह, गाजीपुर , टी के पांडेय , दिल्ली, कवि तुलसी विश्वास, भीम कुमार, झारखंड , रूबी प्रसाद, सिलीगुड़ी, डॉक्टर विजय लक्ष्मी, काठगोदाम, आशा बंसल , सिलीगुड़ी, ऐडवोकेट रिंकी गुप्ता, सिलीगुड़ी , विजय कुमार, कंकेर , विशाल चतुर्वेदी 'उमेश' , रमाकांत सोनी, राजस्थान , ऋचा कुशवाहा, गोपालगंज, बिहार , रमा बहेड, हैदराबाद , श्रीमती सरोज साव कमल, रायगढ़, छतीसगढ , डोमन निषाद डेविल, छतीसगढ, विजय पंडा, रायगढ़, सूरज तिवारी, अयोध्या, मधु तिवारी , भारती सुजीत बिहानी, शाहाना परवीन , डॉक्टर विजय लक्ष्मी 'अनु', आगरा, गरिमा कासंकार, डॉक्टर सुरेन्द्र दत सेमल्टी , उत्तराखंड ,प्रा गायकवाड विलास, महाराष्ट्र, रेनू मिश्रा 'दीपशिखा', प्रयागराज, प्रा रविशंकर कोलते, महाराष्ट्र, डॉक्टर पल्ल्वी पांडेय, अलका पांडेय , मुंबई , डॉक्टर मोहन लाल अरोड़ा एवं संस्था के अधिकारी जिसे सम्मान से नवाजा गया वे है अंशुपाल 'अमृता', अनुजा 'मनु', शायरा प्रिया सिंह, डॉक्टर निक्की शर्मा 'रश्मि', डॉक्टर शंभू पंवार, डॉक्टर विजय लक्ष्मी 'अनु', बबिता सिंह, रुपा वात्सयायन , नीरू विष्णु 'नीरा', वीणा आडवाणी, वीणा चौधरी, सोनी केडिया, रूबी प्रसाद, प्रीति शर्मा, पूनम कुमारी, अनामिका रोहिल्ला को सम्मान पत्र से नवाजा गया ! सभी सम्मानित प्रतिभागियों को प्रथम स्मृति दिवस 18 मई 2021 को *"श्रीमती कमला सिन्हा सम्मान-2021"* से सम्मानित किया गया ! यह सम्मान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवलपाल प्रभाकर , दिनकर , यूनाइटेड क्रिएटिविटी पब्लिकेशन के गोपाल कृष्ण देब एवं राष्ट्रीय महासचिव रूपेश कुमार जी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ ! जिसका उद्घाटन संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शायरा प्रिया सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव , ऐडवोकेट अनुजा 'मनु', वर्तमान सुप्रीम कोर्ट लाँ ऑफिसर दिल्ली के द्वारा किया गया। 

आशीष भारती देश-प्रदेश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाओं द्वारा कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हैं। इनका एक एकल काव्य संग्रह अब ना सहूंगा व महिला अन्याय, उत्पीड़न पर एक सम्पादित काव्य संग्रह मैं निशब्द हूं भी प्रकाशित हो चुका है साथ ही इनकी आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र पर साहित्य वार्ताएं भी प्रसारित हो चुकी हैं। युवा लेखक एवं कवि आशीष भारती को राष्ट्रीय स्तर पर यह पुरस्कार मिलने पर सौशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश मिले हैं।

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image