"तिरंगा"



तिरंगा आन है अपना....!

तिरंगा शान है अपना.....!

तिरंगेे पर जो मर मिटे ....!

वो वीर जवान है अपना..!


कश्मीर से कन्याकुमारी 

तिरंगा अभिमान है अपना!

तीन रंग... तीन भाव,

तीनों स्वाभिमान है अपना!


श्वेत रंग शान्ति,सद्भाव ,

भाईचारा ला रहा ,

केसरिया शौर्य पराक्रम,

वीर जवानों की गाथा गा रहा,


हरा रंग धन-धान्य ,

खेतों में खुशहाली सजा रहा,

24 अरे गुथें परस्पर 

एकता के भाव में...,


भिन्न वेश, भिन्न बोल,

भिन्न -भिन्न आकृति ,

देशवासी हम हैं एक,

भले ही भिन्न राज्य, संस्कृति,


धर्म-चक्र-परिवर्तन 24अरे

ऋषियों..की गाथा गा रहा,

समय सारणी बन 24 घण्टे 

जीवन का समय चक्र दर्शा रहा,


इन सबसे मिलकर बनता 

भारत देश महान ये अपना,


तिरंगा शान हैं अपना...।

तिरंगा जान हैं अपना...।

तिरंगे पर मर मिटे हैं जो,

वो वीर जवान है अपना..।।


किरण मिश्रा "स्वयंसिद्वा"

नोयडा

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पितृपक्ष के पावन अवसर पर पौधारोपण करें- अध्यक्ष डाँ रश्मि शुकला
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं लखीमपुर से कवि गोविंद कुमार गुप्ता
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं बरेली उत्तर प्रदेश से राजेश प्रजापति
Image