ज़िन्दगी....

 


ज़िन्दगी में हार-जीत का आम अफसाना है।


कभी दर्द कभी खुशियों का मिलता खजाना है।


 


हम सोचते रहते हैं ज्यादा काम कम करते है


यही से शुरू होता ज़िन्दगी समझने का तराना है।


 


रिश्तों में कड़वाहट कभी मिश्री सी घुलती बातें हैं,


 रोना कभी हंसना बस यही रहता ताना-बाना है।


 


पहले हम ही क्यों मनाएं गलती उसकी ज्यादा थी,


रिश्तों में किससे जीतना क्या अपनों को हराना है।


 


समझ जाएं जो छोटी-छोटी बातें ज़िन्दगी हम अगर,


इस जहां में हर ओर नज़र आएगा मौसम सुहाना है।


 


कामनी गुप्ता***


जम्मू !


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं प्रो आराधना प्रियदर्शिनी जी हजारीबाग झारखंड से
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं रुड़की उत्तराखंड से एकता शर्मा
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं वरिष्ठ कवियत्री नोरिन शर्मा जी दिल्ली से
Image