किसान की हत्या पर भड़के सपा कार्यकर्ता


शिवम त्रिवेदी


बहराइच। मुर्तिहा थाना क्षेत्र के सहजरामपुरवा गांव निवासी किसान की हत्या के विरोध में शुक्रवार को सपा छात्रसभा ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर हत्यारों की गिरफ्तार की मांग की।


मूर्तिहा थाना क्षेत्र के सहजरामपुरवा गांव निवासी किसान रंगीलाल यादव की हत्या के मामले में शुक्रवार को सपा छात्रसभा के पदाधिकारी भड़क उठे। सभा के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो चुका है। जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, हत्या, बलात्कार, लूट, भ्रष्टाचार पूरे चरम पर है।प्रदेश में साजिश के तहत यादव व ब्राह्मण वर्ग के लोगों पर हमले हो रहे हैं। उनकी हत्याएं की जा रही है। प्रदेश की योगी सरकार घटनाओं में पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।


प्रदेश के मुख्यमंत्री भय का माहौल कायम कर मनमाने ढंग से कार्य करना चाहतें हैं।


 


लेकिन समाजवादी पार्टी इसे पूरा नहीं होने देगी। हालात यह है कि मूर्तिहा के सहजरामपुर गांव निवासी किसान सहजराम की हत्या के बाद पुलिस ने आनन फानन में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर यह दर्शा दिया है कि किसान की हत्या पुलिस और अपराधियों की गठजोड़ का नतीजा है। प्रदर्शन के बाद नाराज सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर किसान के हत्यारों की गिरफ्तारी, मृतक किसान के परिवार को 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता और घटना में लिप्त थाने के एसओ व अन्य अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर धनीराम वर्मा, महेश कुमार यादव, हर्षित त्रिपाठी, राकेश, विद्याराम यादव, भीमसेन यादव, अयोध्या जायसवाल आदि मौजूद रहे।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image