जनपद की समस्त तहसीलों में सुनी गई फरियादियों की समस्यायें


शिकायतों को तत्काल निराकरण करने के दिये गये अधिकारियों को निर्देश


ब्यूरो अंजनी कुमार


रायबरेली । शासन के निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद की समस्त तहसीलों सदर, लालगंज, महाराजगंज, सलोन, डलमऊ, ऊँचाहार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण व बचाव हेतु फरियादियों व अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का प्रयोग का पालन करते हुए समस्त तहसीलों में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये।


तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार व उप जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर की देख-रेख में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम आशीष सिंह व सीओं सलोन अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया तथा आने वाले फरियादियों की थर्मल स्कैनिंग करते हुए समस्याओं को सूना तथा शिकायत के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए सदर में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार व एसडीएम शालिनी प्रभारक व सलोन तहसील में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, लालगंज, महराजगंज, ऊँचाहार व डलमऊ तहसीलों में अधिकारियों ने निर्देश देते हुए कहा कि आईजीआरएस, सम्पूर्ण समाधान दिवस, जनसुनवाई आदि के लम्बित प्रकरणों को भी समयबद्ध, गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने पूर्व में ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस आदि फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं का निस्तारण को नियामानसुार व मानक तथा गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देश दिये है। सम्पूर्ण समाधान दिवस ने राजस्व, भूमि विवाद, विकास, पुलिस, जिला पूर्ति, समाज कल्याण विभाग, वन, नगर पालिका, नगर पंचायत, डीपीआरओ, आवास सम्बन्धी आदि विभागों की समस्याओं को फरियादियों ने दी जिसके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित विभागों व पुलिस थानों को दिये गये तथा निर्देशित किया गया कि तत्काल समस्याओं को निस्तारण करें। आयोजित सम्पूर्ण सामधान दिवस पर कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण व स्वास्थ्य प्रोटोकाल के दृष्टिगत रखते हुए सम्पन्न कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों को कोरोना बचाव व जागरूकता की जानकारी दी गई। बताया गया कि सोशल डिस्टेसिंग व मास्क, सेनेटाईजर आदि का प्रयोग करते हुए कोरोना वायरस चैन को तोड़ने में आगे आये।


तहसील सदर में आये हुए फरियादियों व अधिकारी व कर्मचारियों को सूचना विभाग द्वारा सुशासन के 3 वर्ष नये भारत का नया उत्तर प्रदेश विकास पुस्तक को जनमानस में वितरित की गई। इस मौके पर बीएसए, मजिस्ट्रेट विनय सिंह, डीपीआरओ, पीडी, डीएसओ, एडी सूचना प्रमोद कुमार व मो0 राशिद, बड़े लाल, ज्ञान प्रकाश तिवारी आदि सहित अन्य भी उपस्थित थे।


Popular posts
सफेद दूब-
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image
जीवन के हर क्षेत्र में खेल महत्वपूर्णः संजय गुलाटी, भेल में अन्तर इकाई बास्केटबाल टूर्नामेंन्ट
Image
साहित्यिक परिचय : बिजेंद्र कुमार तिवारी
Image
मर्यादा पुरुषोत्तम राम  (दोहे)
Image