देश के विकास के लिए फिट इंडिया कार्यक्रम आवश्यक - डॉक्टर मोहम्मद रहमतुल्लाह       

                        


स्वयंसेवकों द्वारा फिट इंडिया जागरूकता रैली एक सराहनीय कदम है - सिविल सर्जन दरभंगा              


स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है- डॉ अशोक कुमार सिंह                  


मीर शहनवाज


दरभंगा। राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह महाविद्यालय इकाई स्वयंसेवकों के द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली व क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना पटना के निर्देशानुसार फिट इंडिया और फ्रीडम इंडिया यूथ क्लब कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली को कुंवर सिंह महाविद्यालय लहेरियासराय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मोहम्मद रहमतुल्लाह एवं सिविल सर्जन दरभंगा ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। फिट इंडिया ऑल फ्रीडम इंडिया यूथ क्लब कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य रहमतुल्लाह ने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है।देश के विकास के लिए हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए योग ,ध्यान और व्यायाम का प्रतिदिन अभ्यास करना चाहिए और स्वयंसेवकों से योग कार्यक्रम के द्वारा जागरूकता चलाने की अपील की। सिविल सर्जन दरभंगा ने कहा फिट इंडिया और फ्रीडम इंडिया यूथ क्लब कार्यक्रम युवाओं के लिए आवश्यक है। स्वयंसेवकों द्वारा साइकिल रैली द्वारा जागरूकता करना एक सराहनीय कदम है। फिट इंडिया और फ्रीडम इंडिया यूथ क्लब कार्यक्रम की सफलता के लिए सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा निकाली गई साइकिल रैली का नेतृत्व करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए नारे बॉडी फिट तो माइंड फिट देश के लिए युवाओं के लिए अति आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने साइकिल रैली द्वारा कुंवर सिंह काॅलेज होते हुए अल्लपट्टी,कर्पुरी चौक, दरभंगा मेडिकल कॉलेज , नाका नंबर 6 रहमगंज घुमते हुए कुंवर सिंह महाविद्यालय परिसर पहुंचे जिसमें जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने फिट इंडिया और फ्रीडम इंडिया यूथ क्लब कार्यक्रम के तहत अपने अपने गांव, मोहल्ले और परिवार में योग प्रशिक्षण चलाकर जागरूकता अभियान को सफल बनाया। राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह इकाई के स्वयंसेवक गोपाल कुमार मिश्र, शालिनी कुमारी, पायल कुमारी ,पिंकी कुमारी, शमा परवीन, सावन कुमार झा, कुंदन कुमार राय, राजा कुमार ,गोपाल कुमार, रूपा कुमारी, गोविंद कुमार ,उदित नारायण झा ,सचिन कुमार मिश्रा, रंजन कुमारी के साथ कर्मचारी संघ के नेता हर्षवर्धन सिंह ,चंद्रशेखर सिंह उर्फ कन्हैया, तेजो पंडित, जयप्रकाश मंडल, विश्वनाथ पासवान आदि ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image