अखिल भारतीय काव्य मंच, मुंबई की फेसबुक लाइव पर काव्य गोष्ठी संगअर्पित व माधवी जी का जन्मदिन तथा विकास जी का नामकरण समारोह संपन्न


ब्यूरो चीफ- सिद्धार्थ श्रीवास्तव अंबेडकर नगर


अखिल भारतीय काव्य मंच, मुंबई के तत्वावधान में 100 कवियों के काव्य पाठ पूरा होने,अपने पदाधिकारियों के जन्मदिन व नामकरण समारोह के सुअवसर पर दिनांक 13 सितम्बर को फेसबुक लाइव पर पदाधिकारियों संग काव्य गोष्ठी सह एक परिचर्चा आयोजित की गई।जिसके अंतर्गत संस्था के प्रमुख सचिव श्री अर्पित मिश्र तेजस जी का व संस्था की मानद सदस्या आ0माधवी अग्रवाल मुग्धा जी का जन्मदिन समारोह धूम-धाम से मनाया गया,साथ-ही-साथ संस्था के मीडिया प्रभारी विकास मिश्र जी को एक साहित्यिक उपनाम सागर से अलंकृत किया गया।अखिल भारतीय काव्य मंच, मुंबई आज न केवल भारत वरन अन्य कई देशों में एक प्रमुख काव्य मंच के रूप में बहुत प्रसिद्ध है।अखिल भारतीय काव्य मंच ने अपने मंच पर 100 से ज्यादा कवियों के लाइव काव्य पाठ पूरा होने की खुशी में भी अपनी शतकीय जयंती समारोह की भी खुशियाँ मनाई।जिसके उपलक्ष्य में इस मंच पर एक बहुत खास तरह का आयोजन किया गया।इस मंच के मीडिया प्रभारी श्री विकास मिश्र को साहित्यिक उपनाम *सागर* की उपाधि से भी नवाजा गया। सभी पदाधिकारियों की सहमति से संस्था के संस्थापक प्रोफेसर अंजनी कुमार द्विवेदी ने यह घोषणा की। विकास मिश्र जी अब साहित्यिक क्षेत्र में विकास मिश्र सागर के नाम से जाने जाएंगे।इस कार्यक्रम में उपस्थिति रहने वाले सभी पदाधिकारियों में अध्यक्ष डॉ.शुभा सचान सरस जी,उपाध्यक्ष डॉ संगीता राज जी ,संस्थापक प्रो0 अंजनी कुमार द्विवेदी जी संयोजक आ0ममता बारोट जी, सलाहकार प्रो0 वीरेंद्र कुमार जी ,संरक्षक श्री विनय कुमार ओझा जी मुख्य संचालिका सुश्री शिवानी त्रिपाठी सोना जी मीडिया प्रभारी विकास मिश्र सागर जी और मुख्य सचिव अर्पित मिश्र तेजस जी सभी ने कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए और अपनी-अपनी रचनाएँ सुनाईं।अंत में अध्यक्षा और संस्थापक जी ने सभी पदाधिकारियों व श्रोताओं,मित्रों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।विकास मिश्र सागर जी ने अखिल भारतीय काव्य मंच,मुम्बई के सभी पदाधिकारियों को अपने नए साहित्यिक उपनाम सागर के लिए दिल की अनन्त गहराइयों से आभार प्रकट किया,साथ ही इस काव्य मंच को बहुत आगे तक ले जाने का वायदा भी किया।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
आपका जन्म किस गण में हुआ है और आपके पास कौनसी शक्तियां मौजूद हैं
Image