युवा समाजसेवी व भाजपा नेता विनोद कुमार सोनी को FSIA स्टार रियल सुपर हीरो अवार्ड 

 



रिपोर्ट अजीत कुमार सेठ


जौनपुर भारत में वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में उपजे हालात में समाज सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले महामंत्री भाजपा गभीरन व आरोग्य सेतु एप के मंडल संयोजक श्री विनोद कुमार सोनी ने अपनी सेवाएं कर्मवीर कोरोना योद्धा के रूप में तन,मन व धन से लोगों के लिए भोजन के पैकेट की व कच्चे राशन की व्यवस्था किया। पार्टी के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर रोज एक समय के 300 भोजन के पैकेट वितरण किया। संघ की तर्ज पर घर-घर से रोटी के पैकेट इकट्ठे कर तथा हलवाई द्वारा पूरी व सब्जी बनाकर महिला मजदूरों की सेवा व आदि बनवासी बस्ती में वितरण करवाया। रात्रि में मूक जानवरों गाय,भैंस,बकरी,कुत्ता,बंदर तथा पशु पक्षियों के लिए चारा,पानी, सूखा अनाज व कच्ची सब्जी इत्यादि की व्यवस्था करवाया। अपने क्षेत्र में प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से बड़ी गाड़ी से व छोटी हाथ मशीन से सैनिटाइजर करवाया। कोरोना सैनिकों के रूप में डॉ.पुलिस,पत्रकार सफाई कर्मचारी, सेना के जवान आदि का पुष्प वर्षा कर तथा बैच लगाकर चाय नाश्ता करवाकर स्वागत किया। आस पास की महिलाओं को मास्क बनाने व पहनने हेतु प्रेरित किया। रक्तदान हेतु कैम्प लगवाया व रक्तदान हेतु प्रेरित किया। व सामाजिक कार्य करने हेतु आयुष मंत्रालय के आरोग्य सेतु एप के प्रति जनता में जागृत किया व अब तक लगभग 800 से अधिक लोगों को एप डाउनलोड करवाया। केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन करने हेतु सभी को प्रेरित करना, चाहे वह सोशल डिस्टेंसिंग हो लॉकडाउन हो या ताली थाली बजाकर दीपक जलाकर कोरोना योद्धाओं का सम्मान करना हो। विनोद सोनी हमेशा से ही हर कार्य में अग्रणी रहते हैं। चाहे समाज सेवा हो, राजनीतिक कार्यक्रम हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम हो, या धार्मिक कार्यक्रम हो हमेशा सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। इनके सेवा भाव को देखते हुए मीडिया इंटेलिजेंस नेटवर्क,अपराध निरोधक कमेटी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,विश्व हिंदू परिषद,भाजपा युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके है।अभी प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रचार-प्रसार योजना काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी हैं


Popular posts
सफेद दूब-
Image
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
अभिनय की दुनिया का एक संघर्षशील अभिनेता की कहानी "
Image
कर्ज संकट की खास योग
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image