पुलिस महानिरीक्षक  लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ द्वारा जनपद खीरी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान  पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के साथ थाना खीरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

लखीमपुर खीरी  निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के समस्त अभिलेखों का अवलोकन किया



 अभिलेखों के रख-रखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण थाना परिसर की साफ-सफाई एवं डियूटी पर तैनात समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को कोविड 19 के दृष्टिगत सतर्क एवं सजग रहते हुये सोशल डिस्टेसिंग कडाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदया द्वारा थाना नीमगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धंवरपुर में  मृतका के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना देते हुए अपराधी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा किये जाने का आश्वासन दिया गया। तत्पश्चात पुलिस लाइस खीरी परिसर में मृतक हे0का0 राजेश यादव पुत्र रामयज्ञ यादव नि0 पिकनापूरे साहू थाना खंडासा जनपद अय़ोध्या के पार्थिव शरीर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात जनपद में काफी समय से लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर समस्त विवेचको को गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।*


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
सफेद दूब-
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image
ठाकुर  की रखैल
Image