महाराष्ट्र के मंदिरों को खोलने के लिए 29 अगस्त को घंटानाद आंदोलन

 



मुंबई: लॉकडाउन के चलते बंद किए गए महाराष्ट्र के मंदिरों को खोलने के लिए अनेक सामाजिक संगठनों तथा प्रसिद्ध देवस्थानों द्वारा 29 अगस्त को राज्य भर में घंटानादआंदोलन किए जाने की घोषणा की गई है भारतीय जनता पार्टी ने इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिए जाने की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रकांत दादा पाटिल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से इस घंटानाद आंदोलन में, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सम्मिलित होने की अपील की है। चंद्रकांत दादा पाटील ने कहा कि देव स्थानों के बंद होने से इन पर आश्रित लाखों लोग भयानक बेरोजगारी तथा भूखमरी के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में बंद मंदिरों के दरवाजों को श्रद्धालुओं के लिए खोल देना चाहिए।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image