आज का पंचांग और राशिफल


पं वेद प्रकाश तिवारी ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ


9919242815 निशुल्क परामर्श उपलब्ध


29 अगस्त 2020 शनिवार


विक्रम संवत् - 2077


शक संवत् - 1942


अयन - दक्षिणायन


ऋतु - वर्षा


मास - भाद्रपद


पक्ष - शुक्ल


तिथि - एकादशी सुबह 08:17 तक तत्पश्चात द्वादशी


नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा दोपहर 01:03 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा


योग - आयुष्मान् दोपहर 02:52 तक तत्पश्चात सौभाग्य


दिशाशूल - पूर्व, उत्तर पूर्व


सूर्योदय - 06:05 (जयपुर)


सूर्यास्त - 18:50 (जयपुर)


राहुकाल - 09:00 - 10:30                 


अभिजीत मुहूर्त - 12:00 - 12:50


एकादशी को चावल एवं साबूदाना नहीं खाना चाहिए


राशिफल 29 अगस्त 2020 शनिवार


मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)


आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। आज आपके अंदर परोपकार की भावना रहेगी जिसके बदले में आपको सम्मान एवं भाग्योन्नति मिलेगी। व्यवसायी वर्ग कार्यो को लेकर आरम्भ में आशंकित रहंगे लेकिन धीरे-धीरे लाभ की स्थिति बनने लगेगी। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। आज घर के सदस्यों का मार्गदर्शन भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा बड़े बुजुर्गों के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं। भाई-बंधुओ से आपसी लेन देन को लेकर बहस हो सकती है। किसी समारोह में सम्मिलित होने के लिए दिनचार्य में परिवर्तन करना पड़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी कुछ समय के लिए मानसिक उग्रता के कारण सर दर्द रहेगा।


 


वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


आज के दिन आप मानसिक रूप से किसी बड़े कार्य अथवा परिश्रम वाले कार्य को करने की हालत में नही रहेंगे। आज जिस काम को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई टांग अड़ाएगा दिग्भ्रमित करने वाले भी आज कई मिलेंगे जिससे कार्य हानि होने की संभावना है। दिनचार्य संघर्षमय होते हुए भी आज आप लापरवाही अधिक करेंगे काम के लोग अथवा सही मार्गदर्शक आपको गलत लगेंगे इसके उलट गलत राय देने वालो पर आप मेहरबान रहेंगे। परन्तु मध्यान के बाद स्थिति कुछ सुधरेगी अपनी गलतियों से थोड़ी शिक्षा लेंगे फिर भी अपने मन की ही सुनेंगे। थोड़ा बहुत धन लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे। घर मे टालमटोल के रवैये के चलते तकरार हो सकती है।


 


मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)


आज के दिन आपको लगभग सभी कार्यो के विपरीत फल मिलेंगे। आर्थिक उलझने बढ़ने से मन बेचैन रहेगा। अधिक प्रयास करने पर थोड़ा बहुत धन लाभ हो सकेगा। उधार की लेनदेन आज भूल कर भी ना करें अन्यथा बाद में पछतावा होगा। व्यवसायी वर्ग भी पुराने उधार को लेकर चिंतित रहेंगे। घर एवं बाहर आज किसी से ज्यादा सहयोग की उम्मीद ना रखें सीमित साधनो से ही काम चलाना पड़ेगा। आज घर मे भी किसी ना किसी कारण से कष्ट बना रहेगा। महिलाये दिखावे की भावना से ग्रस्त रहेंगी थोड़ा करने पर भी बड़ा चढ़ा कर पेश करेंगी। मामूली बात पर कलह हो सकती है। धैर्य से दिन व्यतीत करें। दुसरो की गलती पर भी विरोध करने से बचें।


 


कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)


आज का दिन स्त्री वर्ग से सावधानी से बिताएं। घर मे अथवा किसी अन्य महिला के कारण कलह क्लेश हो सकता है। भावुकता अधिक रहने से विपरीत लिंगीय के प्रति शीघ्र आकर्षित हो जाएंगे। अनैतिक कार्यो से भी दूरी बना कर रखें मान हानि की प्रबल सम्भावनाये है। संध्या तक मन मे उहापोह की स्थिति बनी रहेगी कही से भी कोई कार्य बनता नजर नही आएगा जिससे मन पर नकारात्मकता हावी रहेगी। लेकिन संध्या के बाद आकस्मिक शुभ समाचार अथवा लाभ की प्राप्ति कुछ राहत प्रदान करेगी। कार्य क्षेत्र पर भी ज्यादातर मौन रहने का प्रयास करें मन की निराशा आवेश बनकर फुट सकती है। महिलाये पारिवारिक वातावरण बिखेरने के लिए ज्यादा जिम्मेदार रहेंगी।


 


सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)


आज के दिन आपके लिए सुख शांति वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र और परिवार के बीच तालमेल बैठाने में थोड़ी असुविधा होगी फिर भी दिन आनंद दायक रहेगा। महिलाये आज दिन भर मनोरंजन के मूड में रहेंगी इस कारण घरेलू कार्यो में विलंब हो सकता है। नौकरी वाले जातक आज आराम के चक्कर मे कार्य क्षेत्र पर ठीक से ध्यान नही देंगे व्यवसायी वर्ग भी आज समय से लाभ हो जाने से भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। संध्या का अधिकांश समय खर्चीला रहेगा सुखोपभोग पर व्यय करेंगे। सामाजिक कार्यो में योगदान न्यून रहेगा फिर भी सम्मान बना रहेगा। घरेलू वातावरण शांत रहेगा। प्रेम प्रसंगों में थोड़ी परेशानी के बाद नजदीकियां बढ़ेंगी।


 


कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)


आपके लिये आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आज आपके लिए निर्णय गलत साबित होंगे व्यवसायी भी कार्यो में क्षति होने से परेशान रहेंगे। दिन के आरंभ में लाभदायक समाचार मिलेंगे परन्तु अंत समय मे लाभ हानि में बदलने से निराशा होगी। आर्थिक व्यवहार भी आज सोच समझ कर ही करें धन लंबे समय के लिए फंस सकता है। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ेंगी जिससे धन एवं समय व्यर्थ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर अपमान हो सकता है। घर मे भी आप किसी की चुगली के शिकार बन सकते है। दिन का अधिकांश समय मानसिक अशांति कराएगा। शारीरिक दर्द की समस्या से कष्ट बढ़ेगा। घर के बुजुर्गो एवं आस पडोसियो से मतभेद रहेंगे।


 


तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)


आज के दिन से आप कुछ विशेष उम्मीद नही लगाएंगे फिर भी आज कुछ ऐसा होगा जिसकी आपने कल्पना ही नही की। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन आशा से अधिक लाभदायक रहेगा लेकिन व्यवसायी वर्ग उधार के व्यवहार से बचने का विशेष ध्यान रखें आज उधार दिया धन निश्चित ही फंसेगा इसके विपरीत किसी से लिये उधार चुकाना आज शुभ रहेगा। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों से बात मनवाने के लिए कुछ गलत तरीके अपनाएगे जिस वजह से वाद विवाद की संभावना है। धन को लेकर आज आप अधिक लालची बनेंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति में भी कटौती करेंगे जिससे महिला अथवा संतानो की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।


 


वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)


आज के दिन आप जो भी कार्य करेंगे उसका फल निकट भविष्य में शीघ्र ही देखने को मिलेगा। परिश्रम आज अधिक करना पड़ेगा परन्तु फल मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है। दिमागी कार्यो में आज सफलता की संभावना अधिक रहेगी। व्यवहारिक जगत में आप अन्य लोगो की तुलना में बुद्धिमान माने जाएंगे लेकिन इसका आर्थिक लाभ नही मिल पायेगा। भविष्य के लिए योजनाए बनायेगे परन्तु वर्तमान स्थिति को देखते हुए ये सब ये सब खयाली पुलाव जैसे लगेंगे। कार्य व्यवसाय से रुक रुक कर आंशिक मात्रा में लाभ होता रहेगा। दैनिक खर्च आराम से निकाल लेंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति आज आर्थिक कारणों से अधूरी रहेगी।


 


धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)


आज के दिन आपके स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी। आप जहां भी जाएंगे वहां का वातावरण विनोदी स्वभाव से हल्का बनाएंगे परन्तु ध्यान रहे मर्यादा पार करने से आज किसी से झगड़ा अथवा संबंध विच्छेद भी हो सकता है। कार्य व्यवसाय आज कम रुचि लेने से भगवान भरोसे ही चलेगा फिर भी आकस्मिक लाभ के समाचार रोमांचित करेंगे। पुराने लिए निर्णय से हानि भी अकस्मात ही होगी फिर भी आज के दिन व्यय की अपेक्षा धन की आमद ज्यादा ही रहेगी। बाहर घूमने यात्रा पर्यटन खाने पीने में ज्यादा रुचि लेंगे इन पर खर्च भी आवश्यकता से अधिक करेंगे। 


महिलाये जिद्दी स्वभाव रहने से स्वयं के साथ अन्य लोगो को भी परेशानी में डालेंगी।


 


मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)


आज भी दिन का अधिकांश समय प्रतिकूल ही रहेगा। विशेष कर आज धन संबंधित उलझने बढ़ सकती है। नौकरी पेशा जातको को भी कार्य क्षेत्र पर नीचा देखना पड़ेगा। अधिकारियों को बातो की अवहेलना आज भारी पड़ सकती है सावधान रहें। व्यवसायी वर्ग नए कार्यो में धन निवेश से दुख अनुभव करेंगे। धर्म कर्म में आज कम ही रुचि लेंगे लेकिन ज्योतिष आदि विषयों को समय देंगे। संध्या का कुछ समय आकस्मिक धनागम से राहत प्रदान करेगा परन्तु खर्च बराबर रहने से बचत नही कर सकेंगे। पारिवारिक वातावरण किसी सदस्य के उद्दंड व्यवहार के कारण उग्र बनेगा। घर के बुजुर्गों का मार्गदर्शन काम आएगा।


 


कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)


आपका आज का दिन आर्थिक रूप से उतना लाभदायी नही रहेगा जितना व्यावहारिक में वृद्धि कराएगा। प्रातः काल से ही कार्यो में जुटने से लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी साथ ही थकान भी ज्यादा अनुभव करेंगे। व्यवसायी लोग आज निर्णय लेने में थोड़ा असमंजस अनुभव करेंगे। व्यवासायिक गतिविधियां काम चलाऊ रहेंगी फिर भी संतोषजनक स्थिति बना ही लेंगे। आज जहां से अधिक लाभ की आशा रहेगी वहां से निराश होने पड़ेगा इसके विपरीत जहां सम्भवना ही नही वहां से लाभ हो जाएगा। अतिरिक्त घरेलू कार्य बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी फिर भी परिजनो को पूर्ण संतुष्ट नही कर सकेंगे। किसी ना किसी की नारजगी झेलनी ही पड़ेगी।


 


मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)


आज का दिन भी सामान्य से अच्छा रहेगा। दिनचार्य थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति ले देकर हो ही जाएगी। कार्य व्यवसाय में आज दिमागी मेहनत ज्यादा रहेगी पर्तिस्पर्धा आज अधिक रहेगी धन लाभ के लिए भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। सामाजिक क्षेत्र पर समय देना पड़ेगा इसका फल सम्मान के रूप में मिल जाएगा। महिलाये आवश्यकता से अधिक दिमाग लड़ाएगी जिससे सर दर्द के साथ ही परिवार में अनबन हो सकती है। पैतृक संपत्ति के कार्यो को फिलहाल विराम देना ही बेहतर रहेगा अन्यथा कोई नई समस्या खड़ी होगी। भाई-बंधुओ का सहयोग मिल सकेगा लेकिन मतभेद भी रहेंगे। घर मे सुख के साधनों का पूर्ण उपभोग करेंगे।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image