आज का पंचांग और राशिफल


पं वेद प्रकाश तिवारी ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
9919242815 निशुल्क परामर्श उपलब्ध


28 अगस्त 2020 शुक्रवारविक्रम संवत् - 2077( प्रमादी नामसंवत्सर )
शक संवत् - 1942(शर्वरी)
अयन -  दक्षिणायने
गोल - दक्षिगोल
ऋतु - वर्षा 
मास -  भाद्रपद 
पक्ष - शुक्ल 
तिथी - दशमी 08:38 तक
नक्षत्र - मूल 12:38 तक 
योग - प्रीति 16:05 तक    
चन्द्र राशि - धनु 
सूर्य राशि  - सिंह 
सूर्य गते (प्रविष्टे) - 13
सूर्योदय - 06:00
सूर्यास्त  - 06:45
धनु राशि - देवगुरु 
आज के मुहूर्त -
राहुकाल -- प्रातः 10:30 से  12:00 तक
अभिजीत मुहूर्त- 11:52 से 12:44
दिशाशूल- पश्चिम 


विशेष तिथि एवं त्यौहार:---


दिनांक - 29 अगस्त शनिवार, पद्मा एकादशी व्रत, श्रीवामन-जयन्ती
दिनांक - 30 अगस्त रविवार, प्रदोष व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग
दिनांक - 31 अगस्त सोमवार, पंचक प्रारंभ 27:48 पर
दिनांक - 01 सितंबर मंगलवार, अनन्त चतुर्दशी व्रत, प्रोष्ठपदी महालय श्राद्ध प्रारंभ, पूर्णिमा का श्राद्ध
दिनांक - 02 सितंबर बुधवार, प्रतिपदा एकम् का श्राद्ध 10:52 के बाद 03 सितंबर गुरुवार 12:27 तक


राशिफल 28 अगस्त 2020 शुक्रवार


मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप प्रातः काल से ही अधूरे कामो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे लेकिन फिर भी अपने किये कार्यो से पूरी तरह आश्वस्त नही होंगे अधिके बेहतर करने मनोवृति कार्यो में विलंब करेगी आज आप जैसा भी करेंगे वह अन्य लोगो की अपेक्षा पहले ही बेहतर रहेगा। भ्रम में पड़कर स्वयं का नुकसान कर लेंगे लेकिन फिर भी आज का दिन आर्थिक रूप से हर हाल में संतोषजनक रहेगा पूर्व नियोजित खर्च भी होंगे महिलाये दिखावे के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगी जिससे घरेलू कलह का कारण बन सकती है। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक थकान मिटेगी। आज कुछ ऐसी घटनाएं घटेंगी जिनकी निकट भविष्य में पुनरावृति होगी।


वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन अधिक थकान वाला रहेगा आप आज आवश्यक कार्यो को प्रातः काल मे ही पूर्ण करने का प्रयास करेंगे लेकिन कुछ कार्य फिर भी अधूरे रह सकते है। दैनिक कार्य आज अस्त-व्यस्त रहेंगे। व्यवसायी लोग थकान एवं उन्माद के कारण बेमन से कार्य करेंगे परन्तु आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा। पुराने आश्वासन आज फलीभूत होने से धन आगमन सुनिश्चित होगा। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों का बर्ताव कुछ समय के लिए क्रोध दिलाएगा। मांगलिक कार्यो पर खर्च अधिक होगा धर्म कर्म के लिए भी समय निकाल लेंगे। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। विपरीत लिंगीय के कारण दुख होगा।


मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको यश दिलाएगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी तंदुरुस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय में कई महत्त्वपूर्ण फैसले निकट भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। आज एक साथ अधिक कार्य करना पसंद करेंगे इससे व्यवसाय वृद्धि के साथ ही धन लाभ भी उचित मात्रा में हो सकेगा। विरोधी भी मुह ताकते रह जाएंगे। आज प्रेम प्रसंगों में समय बर्बाद ना करे इसकी जगह कार्य क्षेत्र पर समय दें अन्यथा लाभ की स्थिति ज्यादा देर नही टिकेगी। घरेलू एवं व्यक्तिगत सुख के साधनों पर आज अधिक खर्च होगा महिलाये महंगे सौंदर्य प्रसाधन पर खर्च करेंगी। छोटी मोटी बातो को छोड़ परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।


कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपके घरेलू सुखों में वृद्धि होगी। व्यापार नौकरी से भी आशाजनक लाभ की प्राप्ति कर सकेंगे नौकरी पेशा जातको को उच्चाधिकारियों की निकटता का लाभ मिलेगा थोड़ी चापलूसी भी करनी पड़े तो संकोच ना करें भविष्य में उन्नति का कारण बनेगी। व्यवसायी वर्ग को नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे पुराने कार्यो से भी शीघ्र ही लाभ की संभावना जागेगी। दैनिक उपभोग की वस्तुओं में निवेश लाभदायक रहेगा लेकिन शेयर आधी में अनुभवियों की सलाह से ही धन लगाए। आज गृहस्थ में महिलाओं की ज्यादा चलेगी रिश्तेदारों से आनंददायक भेट होगी संध्या के समय शुभ समाचार मिलने से मन हर्षित होगा। व्यवहारिकता से आज के दिन का लाभ उठाएं।


सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रसित रहेंगे यह घरेलू कलह एवं व्यवसाय में हानि का कारण बन सकती है।आज आप स्वयं को हर कार्य मे श्रेष्ठ दिखाने का प्रयास करेंगे जिस कारण किसी से वर्चस्व को लेकर तकरार होने की संभावना है। मन इच्छित कार्य ना होने से क्रोध आएगा। व्यवसायी वर्ग को पूर्व में किये निवेश का लाभ दुगना होकर मिलेगा परन्तु नवीन कार्यो में धन उलझ सकता है। धार्मिक कार्यो में दिखावे अथवा स्वार्थवश सहभागिता देंगे। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आ सकती है बोलचाल में संयम रखें। विद्यार्थ वर्ग आज मानसिक दुविधा में रहने से श्रेष्ठ प्रदर्शन से चूकेंगे। घर मे मन कम ही लगेगा।


कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप किसी के कहे में ना आये भ्रामक बातो पर जल्द विश्वास करने से हानि हो सकती है। व्यवहार शून्यता भी आज संबंधों में कड़वाहट बनाएगी। सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य व्यवसाय के प्रति कम ही गंभीरता दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग मनमाने रवैये के कारण हानि उठा सकते है। धन का निवेश आज ना ही करे तो बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धी भी पूरी तरह से हावी रहेंगे। धन लाभ बिना किसी की सहायता के होना मुश्किल ही रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी डांवाडोल रहेगा सदस्यों में एक राय ना होने से संघर्ष की स्थिति बनेगी महिलाओ की बातों को अनदेखा करना भी मुश्किल में डाल सकता है। विपरीत लिंगीय आकर्षण सम्मान हानि कराएगा सावधान रहें।


तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी कार्यो में सफलता दिलाने वाला रहेगा फिर भी अतिआवश्यक कार्यो को आज ही पूर्ण करने का प्रयास करें बाद में स्थिति प्रतिकूल बनने वाली है। दिन का आरंभ किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगा। महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा अधिक शांत रहेंगी घरेलू वातावरण को क्लेश मुक्त रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगी। आज आपको पैतृक व्यवसाय से अधिक लाभ होगा लेकिन आर्थिक लाभ में विलंब होने से कुछ समय के लिए परेशानी रहेगी संध्या का समय अधिक व्यस्त रहेगा  रिश्तेदारी के व्यवहार निभाने में समय देना पड़ेगा। घर के बड़े लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे रात्रि के समय अचानक अशुभ समाचार मिलने से बेचैनी रहेगी।


वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आलस्य के चलते आवश्यक कार्यो में विलंब होगा। आज आप जल्दी से किसी कार्य को करने के लिए तैयार नही होंगे लेकिन एक बार आरम्भ करने के बाद पूरा करके ही दम लेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर मंदी के कारण मध्यान तक ऊबन अनुभव करेंगे इसके बाद व्यसाय में गति आने से व्यस्तता बढ़ेगी धन की आमद होगी लेकिन मध्यम ही रहेगी। नौकरी पेशा जातक आज जल्दबाजी में कार्य करेंगे जिससे कुछ ना कुछ त्रुटि अवश्य रह जायेगी। आज किसी के उकसावे में आकर अपशब्दों का भी इस्तेमाल कर सकते है जिससे छोटी बात का बतंगड़ बनेगा। महिलाये आज नकारात्मक भाव से ग्रस्त परन्तु गृहस्थ के लिए लाभदायी रहेंगी।


धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भावनाओ में बह कर आप स्वयं ही अपना नुकसान कर लेंगे मनोरंजन की ओर ध्यान ज्यादा रहने से जरूरी कार्य बिगड़ सकते है। फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभ की सौगात देकर जाएगा। संध्या से पहले का समय व्यवसाय में उन्नति वाला रहेगा। इसके पहले एवं बाद का अधिकांश समय उदासीन रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपकी उदारता का नाजायज लाभ उठा सकता है भावुकता में आकर  कोई निर्णय ना लें बाद में परेशानी होगी। सावदानी से कार्य करने पर भी थोड़ी बहुत क्षति अवश्य होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमो पर खर्च बढेगा। महिलाओ को मनोकामना पूर्ति होने पर भी कुछ कमी रहेगी।


मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी समस्त दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे असफलता मिलेगी अथवा विलंब होगा। आज लोभ अथवा किसी दुर्व्यसन के कारण सामाजिक क्षेत्र पर मान भंग हो सकता है घर परिवार में भाई बंधुओ से मतांतर के कारण तीखी झड़प होगी। आज आपका पक्ष लेने वाला कोई नही मिलेगा ना ही व्यवसाय में ही किसी का उचित सहयोग मिल सकेगा। महिलाये घरेलू कार्यो से परेशानी अनुभव करेंगी इसके विपरीत मनोरंजन पर अधिक ध्यान देंगी जिससे कुछ हानि भी हो सकती है। बाहर घूमने अथवा किसी समारोह के निमंत्रण में जाने की योजना बनाएंगे परन्तु यहां भी वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा। 


कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नही रख सकेंगे मन की बात हर किसी को बताने से बाद में परेशानी हो सकती है। कार्य व्यवसाय निर्बाध्य रूप से चलेंगे फिर भी अन्य लोगो के परामर्श से ही महत्त्वपूर्ण कार्य करें। आध्यात्मिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे गूढ़ विषयो को जानने की लालसा रहेगी। देव यात्रा अथवा अन्य पूण्य के कार्यो में संलग्न होंगे मानसिक शांति के लिए ये विशेष लाभदायी रहेगा। आर्थिक रूप से दिन मिला जुला रहेगा बिक्री सामान्य रहेगी फिर भी धन की आमद निश्चित नही होगी। परिवार के वरिष्ठ जनों से वैचारिक मतभेद उभर सकते है। स्त्री वर्ग से भी स्वार्थ सिद्धि के व्यवहार रहेंगे।


मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन कार्यो में सफलता की संभावना अधिक रहेगी महत्त्वपूर्ण कार्य संध्या से पहले करने का प्रयास करें इसके बाद कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य मध्यान तक पूर्ण करें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी वाले जातकों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी व्यवसायी लोग भी निसंकोच होकर निर्णय के सकते है थोड़े विलंब से ही सही पर लाभ अवश्य होगा। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे फिर भी धन संबंधित कार्यो में निर्णय बदल भी सकते है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा लेकिन किसी के भ्रमित करने से कुछ समय के लिए दुविधा की स्थिति बनेगी। महिलाये पुरुषों से अधिक प्रभावी सिद्ध होंगी। घर का वातावरण सामान्य रहेगा।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं अनिल कुमार दुबे "अंशु"
Image
पितृपक्ष के पावन अवसर पर पौधारोपण करें- अध्यक्ष डाँ रश्मि शुकला
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं रुड़की उत्तराखंड से एकता शर्मा
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं लखीमपुर से कवि गोविंद कुमार गुप्ता
Image