नेशनल डॉक्टर्स डे 1 जुलाई पर विशेष


जय जय हो
सभी चिकित्सक, इस 
धरती पर है दूजे भगवान।
कष्टमयी जीवन यात्रा यह, 
कर देते आसान।।
हर प्राणी जीवन में अपने,
लेता इनकी सेवाएं।
चौबीस घंटे सेवा तत्पर,
कभी नहीं अलसाएं।।
पीड़ाओं को हर लेने का,
हुनर है इनको आता।
रोते हुए आए जो इन तक,
 हंसते-हंसते जाता।।
प्रभु का दूजा रुप डॉक्टर,
रखें सुरक्षित जीवन। 
मनमोहन मुस्कानों के संग, 
देते हैं अपनापन।
भारत रत्न डॉक्टर विधानचंद्र राय 
की स्मृति आई।
जन्म दिवस संग पुण्यतिथि भी 
सभी मनाते भाई।
एक जुलाई दिवस राष्ट्रीय,
सबको मंगलमय हो।
सेवा भावी सभी डाक्टर्स 
की जय जय,जय जय हो।
* डॉ.अनिल शर्मा 'अनिल'
धामपुर


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पितृपक्ष के पावन अवसर पर पौधारोपण करें- अध्यक्ष डाँ रश्मि शुकला
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं लखीमपुर से कवि गोविंद कुमार गुप्ता
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं बरेली उत्तर प्रदेश से राजेश प्रजापति
Image