लॉकडाउन में सड़क पर घूमते मिले तो चालान

दि ग्राम टुडे शिवम त्रिवेदी जिला ब्यूरो चीफ


बहराइच। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन की ओर से जो मिनी लॉकडाउन लगाया गया है, वह जिले में आज पूर्ण रूप से लागू रहेगा। इस दौरान बिना किसी जरूरी काम से अगर आप बाहर निकले तो आपका चालान काटा जा सकता है। कार्रवाई भी की जा सकती है। आपातकालीन सेवाओं के लिए छूट जारी रहेगी। कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गईं हैं।
बहराइच में कोरोना मामलों में तेजी से इजाफा देखा गया है। इसलिए अब सप्ताह में दो दिन कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करना सभी नागरिकों के लिए अनिवार्य रहेगा। प्रशासन की तरफ से सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी समझा दी गई है। पूर्ण रूप से लॉकडाउन का पालन कराने की बात कही गई है।नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं के लिए छूट पहले की तरह ही जारी रहेगी। स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के आदेश दिए गए हैं। जो लोग आपातकालीन सेवाओं के लिए भी बाहर निकल रहे हैं। उन्हैं मास्क पहनना अनिवार्य होगा।


साथ ही सोशल डिस्टेंस्टिंग का पालन करना होगा। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन को सौंप दी गई है। इस दौरान शहर व गांवों में लगने वाली साप्ताहिक मंडियां भी बंद रहेंगी। उन्होंने लोगों को जागरूक होते हुए लॉकडाउन का पालन करने की बात कही।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image