केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को नवंबर तक मुफ्त चावल दाल देने पर लोजपा नेताओं ने आभार व्यक्त किया 

जमुई से प्रशान्त किशोर


जमुई:- देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय खाद आपूर्ति मंत्री श्री रामविलास पासवान जी ने कोरोना महामारी से जूझ रहे गरीब जनता को नवंबर महीने तक 5 किलो चावल एवं एक किलो चना दाल मुफ्त देकर गरीब जनता का दुख बांट कर घरों में चूल्हा जलाने का काम किए इसके लिए लोक जनशक्ति पार्टी जमुई लोक सभा की जनता की तरफ से आभार व्यक्त करते हैं।जमुई परिषदन में जमा हुए लोजपा के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिए ।लोजपा जिलाध्यक्ष रूबेन सिंह ने बताया कि अभी जो हालात है लोगों के हाथों से काम छिन गया है छठ पूजा तक पूरे जनता में अनाज वितरण करना सराहनीय है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पासवान पूर्व लोजपा जिलाध्यक्ष मोती उल्ला ने बताया कि लॉक डाउन में जो कार्यकर्ता पत्रकार बंधु डॉक्टर पुलिस रात दिन एककर मेहनत कर रहे हैं उन्हें जमुई के लोकप्रिय सांसद के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष लोजपा के नेतृत्व में कोरोना योद्धा का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद उल्लाह जिला अध्यक्ष  रूबेन सिंह प्रदेश महासचिव सह सिकंदरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पासवान दलित सेना के जिला अध्यक्ष रवि शंकर पासवान प्रदेश युवा महासचिव  सह जमुई जिला मीडिया प्रभारी चंदन सिंह युवा जिला अध्यक्ष इंजीनियर निर्भय सिंह पूर्व छात्र जिलाध्यक्ष राहुल रंजन सिंह महिला जिला अध्यक्ष पिंकी वर्मा का आईटी सेल कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष मिथिलेश पासवान जमुई लोक सभा युवा मीडिया प्रभारी ऋतिक रोशन छात्र जिलाध्यक्ष हरेराम रावत , विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रंजन सिंह युवा प्रदेश सचिव रिंकू सिंह जिला उपाध्यक्ष माणिक  सिंह बरहट प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image