जो शृष्टि के हर कण हवा पानी
मिट्टी में वो तत्व भर जाता है।
जिससे शृष्टि का हर जीव
पनपता और बढ़ जाता है।
वो कौन है जिसे देखा नहीं मैंने??
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
जो गर्भ के अंदर भी पलते बीज
को प्राण वायु पहुंचाता है।।
जन्मतुये शिशुओं को स्तनपान करना सिखाता है।।
वो कौन है जिसे देखा नहीं मैंने??
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
जो स्वांसों के आवागमन को निर्धारित करता है।
इस संसार के अवलोकन के लिए
जो नयनों को ज्योती देता है ।।
कौन है जिसे देखा नहीं मैंने??
~~~~~~~~~~~~~~~~
वो जो ऋतुएँ बनाता है शीत में ओस की बूंदें बिछाता है।।
पतझड़ में पत्ते गिराता है,
बारिश में जल बरसाता है।।
कौन है जिसे देखा नहीं मैंने??
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
वो जो वाणी में स्वर भर देता है, लेखनी में अक्षर भर देता है।।
कौन है जिसे देखा नहीं मैंने??
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
महसूस हर जगह होता है,
पर दिखाई किसी को नहीं देता है।।
क्या तुमनें उसको देखा है??
पर कौन है वो जिसे देखा नहीं मैंने???
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
स्वरचित अर्चना भूषण त्रिपाठी
"भावुक"