बिहार मे विकास एवं सरकार के उपलब्धियों के सहारे चुनाव लड़ेगी जदयू  - आरसीपी सिंह                    

       


बिहार ज्ञान विज्ञान की धरती है-प्रोफेसर रणबीर नंदन                                             


मीर शहनवाज -


दरभंगा। मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन )एवं राज्यसभा के दल के नेता आरसीपी सिंह का शिक्षा प्रकोष्ठ एवं छात्र जदयू प्रकोष्ठ के लिए वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा मे सिंह पैलेस लहरियासराय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा प्रकोष्ठ एवं छात्र जदयू के बिहार प्रदेश प्रतिनिधियों ने विडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से भाग लिया।राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 सालों की उपलब्धियों की चर्चा देश और दुनिया में की जाती है। बिहार ज्ञान और विज्ञान की धरती है। जनक नंदिनी सीता की धरती पर याकवल्क,अयाची, विद्यापति ,मंडन मिश्र जैसे ऋषि हुए, वैशाली में बुद्ध, महावीर, और लिछ्वी जैसे  व्यक्तित्व पैदा हुए। बिहार के ही आर्यभट्ट जैसे वैज्ञानिकों ने बिहार का गौरव बढ़ाया है। इसे गौरव को पूर्व की सरकार में 113 चरवाहा विद्यालय और शिक्षा का स्तर घटाने में लग गए। शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय गया और मोतिहारी में स्थापना की गई। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी सबौर में आईआईटी-पटना, निफ्ट-पटना में स्थापना किया गया। एनिमल हसबेंडरी यूनिवर्सिटी एवं आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी की स्थापना  कर छात्रों के पलायन को रोका गया।पूर्व मे सरकार का बजट महज 15 हजार करोड़ का था परंतु आज 35194 करोड़ से बढ़ाकर 215000 करोड़ का बजट किया गया। बिहार मे सभी जिला में इंजीनियरिंग कॉलेज, सभी प्रखंड में डिग्री कॉलेज , सभी पंचायत में हाई स्कूल की स्थापना करने का राज्य सरकार का एक संकल्प है। 20 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज की स्थापना, सभी जिला में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज,प्रत्येक प्रखंड में पारा मेडिकल कॉलेज और हर एक पंचायत में हाई स्कूल की स्थापना का संकल्प बिहार सरकार ने लिया है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, नारी उत्थान योजना से छात्र-छात्राओं को काफी लाभ पहुंचा है। नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना से बिहार का गौरव बढ़ा है। विधान परिषद सदस्य एवं छात्र जदयू प्रभारी प्रोफेसर डॉ रणवीर नंदन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा बिहार के विकास के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिबद्ध है इनके ही कुशल नेतृत्व में बिहार का विकास संभव है ।आगामी विधानसभा 2020 के लिए छात्र जदयू और शिक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सभी से अपील की। बिहार विधानसभा 2020 का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किए गए विकास कार्यों के आधार पर होगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्याम पटेल ने कहा संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। बिहार प्रदेश जनता दल यू शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ कन्हैया सिंह ने कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 सालों में जो विकास हुआ है वह मील का पत्थर साबित होगा और आगे भी उनके नेतृत्व में ही बिहार की जनता विश्वास करती है।
बिहार प्रदेश जनता दल यू शिक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा सांसद आरसीपी सिंह के इस वर्चुअल संवाद से बिहार के कार्यकर्ताओं में काफी ऊर्जा के साथ उत्साह बढ़ा है। आरसीपी सिंह संगठन के अच्छे शिल्पीकार है। छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह ने कहा , विश्वविद्यालय अध्यक्ष आशिफ कमाल के नेतृत्व में सिंह पैलेस लहेरियासराय ( दरभंगा ) सभागार में वर्चुअल संवाद का आयोजन किया गया। यह खास अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ जोहा सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष मुजम्मिल रजा आजमी, प्रदेश महासचिव अश्वनी वर्मा, प्रदेश महासचिव सफी अहमद, छात्र जदयू नेता केशव झा, पुरुषोत्तम चौधरी, प्रदेश महासचिव सुभाष यादव छात्र नेता अंशु राज, सीएम कॉलेज छात्र परिषद की सदस्य खुशबू कुमारी आदि उपस्थित होकर इस वर्चुअल संवाद को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image